आईपीएल 2023 में अब टीमें धीरे-धीरे अपने दूसरे मुकाबले की ओर बढ़ रही हैं। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें भी इस सीजन के अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैैदराबाद को शिकस्त दी थी। जबकि पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल 2023 मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मात दी थी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन की अगुवाई में एक बार फिर मैदान पर उतरेगी और अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। वहीं शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स भी जीत की लय को कायम रखने का प्रयास करेगी। पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ डकवर्थ लिविस नियम के तहत जीता था। इस बार वे उम्मीद करेंगे कि बारिश बाधा ना बने और एक पूरा मुकाबला खेला जाए। आइए जानते हैं कि राजस्थान-पंजाब मुकाबले को आप कब, कहां व कैसे देख सकते हैं।
