क्रिकेट

IND vs NZ: पुणे टेस्ट में हार की कगार पर टीम इंडिया,बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने इनके सिर पर फोड़ा ठीकरा

पुणे टेस्ट की पहली पारी में 156 रन पर ढेर होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बल्लेबाजों के सिर पर टीम की बेहाली का ठीकरा फोड़ा है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

मोर्ने मोर्कल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे टेस्ट की पहली पारी में बनाए 156 रन
  • पहली पारी में 103 रन की न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त
  • दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 196 रन

पुणे: गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि पहली पारी में बल्लेबाजों की रन बनाने में लगातार असफलता टीम को महंगी पड़ रही है जिससे भारत पर 2012-13 के बाद से घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट श्रृंखला गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन महज 156 रन पर सिमट गई जिससे न्यूजीलैंड ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया।

पहली पारी में रन बनाने में नाकाम हो रही है टीम

मोर्कल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'मुझे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कभी भी टकराव पसंद नहीं है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको पहली पारी में रन बनाने की जरूरत होती है। अगर हम दबदबा बनाते हैं तो अच्छा रहता है लेकिन हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए हैं। हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से वे अपनी प्रक्रिया में लगे हैं और वे जानते हैं कि इन चीजों से कैसे निपटना है।'

दूसरी पारी में करेंगे शामदार वापसी

मोर्कल ने दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा,'उम्मीद है कि हम उन गलतियों को सुधार लेंगे क्योंकि इस समय हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास इसे सुधारने के लिए काफी अनुभव और जानकारी है।'मैं टीम को दूसरी पारी में मजबूती के साथ वापसी करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वे कैसे वापसी करते हैं और इस स्थिति और परिस्थितियों में कैसे खेलते हैं।'

टीम को बनाए रखना होगा मैच और सीरीज की हार से बचने के लिए भरोसा

मोर्कल ने कहा कि भारत को मैच और श्रृंखला हारने से बचने के लिए भरोसा बनाये रखना होगा और परिस्थितियों की जानकारी का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा,'हमें विश्वास करना होगा। यह खेल काफी मजेदार है। हमारे खिलाड़ी आक्रामक खिलाड़ी हैं, ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस मैच से पहले हमारी बातचीत यही थी कि हम इन परिस्थितियों में माहिर हैं, हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों का सामना कैसे करना है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह मुश्किल काम होगा। लेकिन यह वाकई में प्रेरित करने और जुझारू जज्बा दिखाकर शीर्ष प्रदर्शन करने का मौका है, मैं इसे इसी तरह देखता हूं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article