क्रिकेट

क्या वॉशिंगटन सुंदर खुद को मानते हैं जडेजा की जगह का दावेदार? मिला ये जवाब

क्या वॉशिंगटन सुंदर खुद को मानते हैं भारत की टी20 टीम में रवींद्र जडेजा की जगह का सबसे बड़ा दावेदार? मिला ये जवाब।

Image

वॉशिंगटन सुंदर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में वॉशिंगटन सुंदर ने झटके 3 विकेट
  • 15 रन पर 3 विकेट चटकाने के बाद चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
  • अबतक सीरीज में शानदार रहा है सुंदर का प्रदर्शन

हरारे: वॉशिंगटन सुंदर ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की। सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद सुंदर ने कहा उन्हें भारत की टी20 टीम में स्पिन ऑलराउंडर की जगह के लिए दावा पेश करने के लिए अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है। रविंद्र जडेजा के अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास लेने के बाद यह स्थान खाली हो गया है।

अभी भी अच्छा प्रदर्शन करके की है जरूरत

वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा,'मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जिसमें मैं अच्छा हूं और जो मैं कर सकता हूं। मुझे हर दिन अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है। मैंने इस पर कोई समझौता नहीं किया है।'मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद सुंदर ने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो अच्छा लग रहा है। हर बार जब भी देश के लिए खेलत हूं तो शानदार लगता है। यह अच्छा विकेट था। पहले दो मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली।'

7 साल में नहीं छोड़ पाए सुंदर छाप

24 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में अंतरारष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 7 साल के करियर में वो अबतक 4 टेस्ट, 19 वनडे और 46 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 6, 18 और 40 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट में 265, 265 और 134 रन बनाए हैं। उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। ऐसे में उन्हें गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़नी होगी तभी वो जडेजा के असली उत्तराधिकारी साबित होंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article