क्रिकेट

वानखेड़ें स्टेडियम की 50वीं सालगिराह होगी खास, रोहित-सचिन समेत कई दिग्गज रहेंगे साथ

Wankhede Stadium 50th Anniversary: भारत के प्रतिष्ठित वानखेड़ें स्टेडियम के 50 साल पूरे होने वाले हैं। इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा समेत कई बड़े खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।

Image

वानखेड़ें स्टेडियम (फोटो- X)

Wankhede Stadium 50th Anniversary: मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 19 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा सहित कई महान क्रिकेटर शामिल होंगे।यह समारोह 12 जनवरी से शुरू होगा। इस मौके पर पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी के शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्य समारोह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मुंबई के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगे।एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इस महत्वपूर्ण मौके का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे महान नायक इस समारोह में हमारे साथ शामिल होंगे और साथ मिलकर हम वानखेड़े स्टेडियम की समृद्ध विरासत का जश्न मनायेंगे जो मुंबई का गौरव है। ’’

भारत के लिए खास है स्टेडियम

स्टेडियम क्रिकेट के कुछ सबसे बेहतरीन पलों का घर रहा है, जिसमें भारत की 2011 विश्व कप जीत से लेकर अविस्मरणीय टेस्ट मैच शामिल हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा को याद करने के लिए, 19 जनवरी को एक कॉफ़ी टेबल बुक और एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया जाएगा। 1974 में स्टेडियम का पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाली मुंबई टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। यह उन लोगों को सम्मानित करने का एक उपयुक्त तरीका है जो वानखेड़े के पहले अध्याय का हिस्सा थे।पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए, 1974 में स्टेडियम में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाली मुंबई टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। यह उन लोगों को सम्मानित करने का एक उचित तरीका है जो वानखेड़े के पहले अध्याय का हिस्सा थे।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article