Rajendra Kumar-Shukla Kumar's Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक रहे राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार और कुमार गौरव की मां का 2026 की शुरुआत में निधन हुआ। उनके जाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और राजेंद्र कुमार के चाहने वालों को काफी सदमा भी लगा। राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। उन्हें 'जुबली कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। शुक्ला कुमार अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बेटी डिंपल की शादी हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजू पटेल से हुई है। वहीं दूसरी बेटी मनोरमा ने भारतीय फिल्म निर्माता ओ. पी. रहलान से शादी की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेंद्र कुमार ने शुक्ला कुमार से शादी करने के लिए एक बेहद ही आमिर परिवार की लड़की के रिश्ते को ठुकरा दिया था।
मिनटों में ठुकरा दिया था अमीर खानदान की लड़की का रिश्ता
राजेंद्र कुमार को लेकर एक फेसबुक ट्रिब्यूट पोस्ट में बताया गया है कि उनके माता-पिता ने दिल्ली के एक बेहद अमीर परिवार की लड़की से उनका रिश्ता तय किया था। दोनों फैमिली एक-दूसरे से मिलने को भी तैयार हो गए थे लेकिन राजेंद्र को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि वह किसी अमीर घर की लड़की से शादी नहीं करना चाहते। राजेंद्र कुमार के यह कहना था कि जिस के लाइफस्टाइल को वो लड़की फॉलो करती है, आने वाले दिनों में वो मेरे साथ एडजस्ट नहीं कर पाएगी। राजेंद्र कुमार ने कहा था, 'मैं उसकी इच्छाएं और जरूरतों को कैसे पूरी कर पाऊंगा? और कौन जानता है कि कल क्या होगा? सफलता मिलेगी या नहीं, यह तो किस्मत की बात है।'

Rajendra Kumar and Shukla Kumar
पिता को पसंद आई थी राजेंद्र कुमार की ईमानदारी
राजेंद्र कुमार के पिता को अपने बेटे की यह बात बेहद पसंद आई थी। पिता के सहज बर्ताव को देखने के बाद राजेंद्र कुमार ने तुरंत अपनी लव-लाइफ के बारे में उन्हें बता दिया था। उन्होंने कहा कि वह शुक्ला कुमार से शादी करना चाहते हैं। शुक्ला, रमेश बहल और श्याम बहल की बहन थीं। बहल परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना परिवार था। राजेंद्र कुमार काफी समय से शुक्ला कुमार से प्यार करते थे। राजेंद्र कुमार को पूरा यकीन था कि वो उनके लिए परफेक्ट जीवनसाथी साबित होंगी।
शुक्ला कुमार की तस्वीर देखना चाहते थे राजेंद्र कुमार के पिता
शुक्ला कुमार के बारे में जब राजेंद्र कुमार ने अपने पिता को बताया तो उन्होंने होने वाली बहू की एक तस्वीर मांगी थी। उस समय राजेंद्र कुमार के पास शुक्ला की कोई फोटो नहीं थी। उन्होंने पिता से कहा कि मुंबई पहुंचते ही वो फोटो भेजेंगे। हालांकि जब शुक्ला की फोटो राजेंद्र के माता-पिता ने देखी तो उन्हें वो बहुत पसंद आई थी। दिलचस्प बात यह है कि राजेंद्र कुमार के पेरेंट्स ने होने वाली बहू की फोटो घर की दीवार पर फ्रेम करवाकर लगा दी। राजेंद्र कुमार के पिता बड़ी खुशी के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुक्ला कुमार की तस्वीर दिखाते हुए कहते थे, 'यही हमारी होने वाली बहू है।'

Rajendra Kumar-Shukla Kumar Pic
उम्र में राजेंद्र कुमार से 10 साल छोटी थीं शुक्ला कुमार
शुक्ला कुमार दादर के आहूजा कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थीं, तभी राजेंद्र कुमार की उनसे मुलाकात हुई थी। राजेंद्र कुमार, शुक्ला के कजिन के पुराने दोस्त थे। दोनों की दोस्ती लाहौर के कॉलेज के दिनों से थी। एक दिन शुक्ला के कजिन, राजेंद्र कुमार को अपने घर लेकर आए। इस दौरान शुक्ला और राजेंद्र एक-दूसरे को जानने लगे थे। शुक्ला ने बताया कि उस समय राजेंद्र कुमार की कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी थीं। कॉलेज की लड़कियां भी उनकी बड़ी दीवानी थीं।
उस दौरान जब लोगों को पता चला कि राजेंद्र कुमार एक नार्मल लड़की से शादी करना चाहते हैं तो हरकोई हैरान रह गया था। उस समय राजेंद्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इसके बाद दोनों का मिला शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे इनकी नजदीकियां बढ़ीं। शुक्ला कुमार, राजेंद्र कुमार से 10 साल छोटी थीं। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।
