एजुकेशन

IP College में एडमिशन कैसे मिलता है? यहां चेक करें प्लेसमेंट, कोर्स और फीस डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन (IP College) में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए, सीयूईटी में कितनी रैंक चाहिए और यहां का प्लेसमेंट पैकेज कैसा रहता है आदि के बारे में हर छात्राओं को मालूम होना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार में।

Image

IP College में एडमिशन कैसे मिलता है (Photo - AI)

Delhi University 91 एफिलिएटेड कॉलेजों का एक घर है, जहां पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज की शिक्षा भी दी जाती है। यही वजह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार यहां एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। डीयू में को-एड कॉलेजों के साथ कई वुमेन कॉलेज भी मौजूद हैं, जो छात्राओं की पहली पसंद होते हैं। इन्हीं में दिल्ली विश्वविद्यालय का इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन भी शामिल है, जिसे लोकप्रिय रूप से 'आईपी कॉलेज' के नाम से जाना जाता है। इसकी खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारत में पढ़ाई करने का सपना लेकर सीएसएएस (CSAS) काउंसलिंग के दौरान कई छात्राएं प्राथमिकता के तौर पर आईपी कॉलेज को चुनती हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यहां उपलब्ध कोर्सेज, उनकी फीस और प्लेसमेंट के बारे में विस्तार से जानना बेहद जरूरी है।

IP College का इतिहास

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन को शॉर्ट में आईपी कॉलेज कहा जाता है। दिल्ली के सबसे पॉश इलाके 'सिविल लाइंस' में स्थित यह कॉलेज महिला छात्राओं में बहुत प्रसिद्ध हैं। एक सेफ वातावरण के साथ सुविधाओं से भरे इलाके में होने के कारण इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप इस कॉलेज के इतिहास के बारे में जानते हैं?

आईपी कॉलेज की शुरुआत 20 मई 1904 में एक हवेली में इंद्रप्रस्थ पुत्री पाठशाला के रूप में हुई थी। यही कारण है कि इसकी ऐतिहासिक इमारत आज भी उस दौर के आर्किटेक्चर की याद दिलाती है और दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेज की तुलना में यह सबसे अलग दिखता है। पाठशाला के तौर पर शुरू हुए इस संस्थानो को यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट कॉलेज के तौर पर मान्यता 1924 में मिली और तब इसे आईपी कॉलेज यानी इंद्रप्रस्थ कॉलेज का नाम मिला और यह सही मायनों में एक कॉलेज के रूप में अस्तित्व में आया।

IP College में कैसे मिलता है एडमिशन?

डीयू के अन्य कॉलेजों की तरह यहां भी एडमिशन सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के अंकों के आधार पर होता है और काउंसलिंग में यहां सीट अलॉट की जाती है।

IP College में एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?

चूंकि, अब हर कॉलेज में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने महत्वपूर्ण है और उसी के अंकों के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाती है, तो इस स्थिति में सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए और आईपी कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राओं के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी वाली छात्राओं को 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी।

CUET की कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?

बता दें कि डीयू के आईपी कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राओं को सीयूईटी यूजी परीक्षा में कम 765 से 798 अंकों की जरूरत होगी। हालांकि यह कोर्स पर निर्भर करता है कि कट-ऑफ कितनी है। कई कोर्स में प्रवेश के लिए केवल 588 से 750 अंकों की आवश्यकता हो सकती है।

IP College की फीस कितनी है?

आईपी कॉलेज में की विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। हर कोर्स की फीस विषय पर निर्भर करती है। अनुमानित तौर पर बात करें तो यहां 89,175 से 1.54 लाख रुपये तक फीस जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी कॉलेज प्रोसपेक्टस या आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

IP College में कितनी कट-ऑफ जाती है?

कोर्स-वारअपेक्षित CUET कटऑफ स्कोर
बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान (Psychology)765 - 798 अंक
बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान (Political Science) 730 - 750 अंक
बीए (ऑनर्स) इतिहास (History)700 - 718 अंक
बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी (English)700 - 786 अंक
बीकॉम ऑनर्स (B.Com Hons) 720 - 750 अंक
बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस670 - 680 अंक

इसके अलावा अन्य कोर्सेज की कट-ऑफ अलग-अलग होती है। जो कॉलेज द्वारा एडमिशन के दौरान जारी की जाती है।

IP College में कौन- कौन से कोर्स हैं?

आईपी कॉलेज में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स क्षेत्रों में यूजी और पीजी कोर्स कराए जाते हैं। इस संस्थान के प्रमुख कोर्सेज की बात करें तो यहां बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स गणित, कंप्यूटर विज्ञान, और एमए / एमएससी सबसे लोकप्रिय है।

IP College में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज में सभी यूजी कोर्स को मिलाकर कुल 1,562 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें बीए कोर्स में 523 सीटें, बीए ऑनर्स में 785 सीटें है, बीकॉम में 142 और बीएससी ऑनर्स में 130 सीटें उपलब्ध हैं।

IP College का प्लेसमेंट पैकेज?

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में प्लेसमेंट पैकेज हर साल अच्छा जाता है। यहां औसत प्लेसमेंट पैकेज 4.2 लाख रुपये से 7 लाख रुपये सालाना जाता है। जबकि उच्चतम पैकेज 23 लाख से 24 लाख रुपये सालाना जाता है।

IP College से किसने की है पढ़ाई?

डीयू के आईपी कॉलेज से सुचेता कृपलानी जो की स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थी, ने शिक्षा प्राप्त की थी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल दीपन्निता शर्मा, दूरदर्शन की पूर्व प्रसिद्ध समाचार वाचिका शलमा सुल्तान और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार शरण रानी बकलीवाल ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है।।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article