अध्यात्म

Gaurav Khanna की Wife Akanksha Chamola की तरह निडर होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन Past Trauma से नहीं उभर पाते

Numerology: मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ का अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका गहरा प्रभाव हर समय व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आज यहां पर आप सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के मूलांक से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे।

Image

आकांक्षा चमोला का मूलांक क्या है?

Numerology: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बातों को रखना लोगों को बहुत पंसद आ रहा है। इस शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज भी साझा किए हैं, जिनसे अभी तक वो पूरी तरह से उभर नहीं पाई हैं। हालांकि, जहां कुछ लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनके इस स्वभाव के पीछे उनके मूलांक का भी असर हो सकता है? चलिए जानें आकांक्षा चमोला का मूलांक क्या है और इससे जुड़े लोगों के व्यक्तित्व की दिलचस्प बातों के बारे में।

आकांक्षा चमोला का मूलांक क्या है?

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला का जन्म 18 जनवरी 1991 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 9 (1+8=9) है। दरअसल, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है।

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह

मंगल ग्रह को मूलांक 9 का स्वामी माना जाता है, जिन्हें वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापित के नाम से भी जाना जाता है। मंगल ग्रह मुख्य रूप से व्यक्ति की पराक्रम शक्ति, सकारात्मक-नकारात्मक ऊर्जा, साहस, भूमि से जुड़े कार्य, छोटे भाई से संबंध, रोग प्रतिरोधक क्षमता और साहस से जुड़े कामों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मूलांक 9 वालों का स्वभाव

मूलांक 9 के लोग आकांक्षा चमोला की तरह साहसी होते हैं, जो खुलकर अपने मन की बात रखते हैं। ये किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं करते हैं, बल्कि हमेशा अपने मन की सुनते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ये अपनी बातों को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि, ऊपर से ये लोग सख्त दिखते हैं। लेकिन इनका मन काफी साफ होता है। ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं।

मूलांक 9 वालों का सबसे बड़ा दुख

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 9 वाले अपने दुखों से नहीं उभर पाते हैं। यदि पास्ट में इनके साथ कोई घटना घटती है तो उसका लंबे समय तक बोझ इनके मन में रहता है यानी ये बहुत ही जल्दी Past Trauma से उभर नहीं पाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article