एजुकेशन

Rajasthan University PG Admission 2026: आ गई तारीख, पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के आवेदन इसी सप्ताह होंगे शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan University PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU), जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) एडमिशन का बिगुल फूंक दिया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे

Image

Rajasthan University PG Admission 2026

Rajasthan University PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और इच्छुक छात्र 3 अगस्त 2026 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in और एडमिशन पोर्टल admissions.univraj.org पर उपलब्ध रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएगी।

एडमिशन शेड्यूल (Imp Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026

एडमिशन से जुड़ी 4 बड़ी बातें

1. एंट्रेंस टेस्ट अनिवार्य: राजस्थान यूनिवर्सिटी के PG कोर्सेज में सीधा दाखिला नहीं मिलेगा। सभी छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) पास करनी होगी।

2. 28 विषयों से शुरुआत: पहले चरण में कुल 28 विषयों के लिए आवेदन प्रक्रिया खोली जा रही है।

3. अधिकतम 3 विकल्प: छात्रों की सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी ने नियम बनाया है कि एक आवेदक अधिकतम 3 अलग-अलग विषयों के लिए फॉर्म भर सकता है।

4. अपियरिंग छात्रों को मौका: जिन छात्रों का ग्रेजुएशन (UG) का फाइनल ईयर या आखिरी सेमेस्टर है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी इस प्रवेश परीक्षा के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

कहां और कैसे करें अप्लाई?

यूनिवर्सिटी ने आवेदन के लिए दो आधिकारिक लिंक जारी किए हैं:

  • मुख्य वेबसाइट: [uniraj.ac.in](https://www.uniraj.ac.in)
  • एडमिशन पोर्टल: [admissions.univraj.org](https://admissions.univraj.org)

बता दें, वैसे तो राजस्थान यूनिवर्सिटी (UNIRAJ) में अलग-अलग कोर्सेज में प्रवेश के लिए अलग-अलग एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाते हैं। लेकिन इस लेख में पीजी कोर्स में प्रवेश लेने की बात हो रही है, ऐसे में URATPG (University of Rajasthan Admission Test for Post Graduate Programmes) का नाम प्रवेश परीक्षा होती है।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

शैक्षणिक दस्तावेज (Academic Documents):

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट (सभी वर्षों/सेमेस्टर्स की)
  • ग्रेजुएशन डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट

व्यक्तिगत दस्तावेज (Personal Documents):

  • आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी आईडी प्रमाण (पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • आवेदक के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

छात्र अधिक जानकारी के लिए इस लिंक admissions.univraj.org पर क्लिक कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article