क्रिकेट

अफगानिस्तानी टीम के मुरीद हुए विवियन रिचर्ड्स, विंडीज को दी उनसे सीखने की सलाह

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स अफगानिस्तानी टीम के खेल के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने अपनी टीम को अफगानी टीम से सीख लेने की सलाह दी है।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

मुंबई: चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज की अनुपस्थिति से ‘निराश’ और ‘आहत पूर्व महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स चाहते हैं कि कैरेबियाई टीम खुद को विश्व क्रिकेट में एक ताकत के रूप में फिर से स्थापित करने के लिए अफगानिस्तान से सीख ले। वेस्टइंडीज और श्रीलंका दो ऐसी टीमें है जो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है लेकिन पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आठ-टीमों की प्रतियोगिता में के मौजूदा सत्र के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं।

अफगानी प्लेयर्स ने भरी दी है खेल में ऊर्जा और जुनून

‘इंटरनेशनल मास्टर्स लीग’ के संचालन समिति के सदस्य रिचर्ड्स ने रविवार को मीडिया से कहा,'मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि मेरी वेस्टइंडीज टीम इन लोगों (अफगानिस्तान) की किताब से सीख ले सकती है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने खेल में जुनून और ऊर्जा भर दी है।'

अफगानिस्तान को कुछ कर रहा है सही

उन्होंने इस ऑनलाइन बातचीत में कहा,'वे (अफगानिस्तान) क्रिकेट की दुनिया में इतने लंबे समय से नहीं हैं जितना शायद कुछ अन्य टीमें है लेकिन उनमें संघर्ष करने का जज्बा कमाल का है। जब आप चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान को देखते हैं और वेस्टइंडीज को नहीं, तो इसका मतलब है कि अफगानिस्तान कुछ सही कर रहा है।'

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं है इतनी बड़ी विरासत वाली टीम

रिचर्ड्स ने कहा कि वेस्टइंडीज को सुधार के लिए सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि इसमें शामिल सभी लोगों के प्रयासों की जरूरत होगी। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी से चूकने के अलावा वेस्टइंडीज ने भारत में 2023 वनडे विश्व कप में भी हिस्सा नहीं बन पाया था। रिचर्ड्स ने कहा,'हमें खुद को वहां वापस लाने के लिए जहां हम एक बार थे शायद सिर्फ खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि बोर्ड के उन लोगों की भी जरूरत होगी जो जिम्मेदार पदों पर हैं। मुझे इस बात से बहुत गुस्सा आता है कि इतनी बड़ी विरासत वाली वेस्टइंडीज टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं है। इससे मुझे बहुत दुख होता है, क्योंकि हम कहीं बेहतर टीम रहे हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article