Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। इसका ताजा उदाहरण लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान देखने को मिला। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा था, लेकिन कॉमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान नासिर हुसैन टेस्ट को छोड़कर वैभव की बल्लेबाजी की बात कर रहे थे। नासिर की बातों से लग रहा था कि वो मैच से ज्यादा वैभव की बैटिंग को लेकर उत्साहित हैं। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा क्रेज शायद सिर्फ सचिन तेंदुलकर के लिए ही देखा गया था। यहां तक कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी वैभव के फैन बन चुके हैं। हाल ही में ESPN क्रिकेट अवार्ड शो में सचिन ने कहा कि वो वैभव को बड़े लेवल पर खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। सचिन ने अपने X अकाउंट पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा था, "वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग बेहतरीन है। खास बात ये है कि वो फ्रंटफुट का इस्तेमाल करके पैरों पर पड़ती गेंद के लिए जगह बनाता है। इससे वो मनचाहे शॉट खेल पाता है।"
नए लुक में लगे झक्कास
वैभव ने IPL 2026 में बल्ले से आग लगा दी थी। उन्होंने सिर्फ 16 मैचों में 237.30 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। इसी के साथ वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वैभव ने इस दौरान 72 छक्के भी उड़ाए। IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है। 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करके उन्होंने दुनिया को हैरान कर दिया था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। IPL 2026 में 776 रन ठोककर इतिहास रचने वाले वैभव अब भारत-A के लिए धमाका करने श्रीलंका पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं। वैभव ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है और नए अंदाज में काफी झक्कास लग रहे हैं। देखें वीडियो-
इंडिया-ए के लिए खेलते नजर आएंगे वैभव
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका में 9 जून से शुरू हो रही ट्राई सीरीज में इंडिया-A के लिए खेलेंगे। इस सीरीज में भारत-A के अलावा श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमें हैं। वैभव को लेकर फैंस में इतना क्रेज है कि पहली बार इंडिया-A का मैच लाइव दिखाया जाएगा। हर कोई इस 15 साल के लड़के को इंटरनेशनल लेवल पर खेलते देखना चाहता है।
