एजुकेशन

Army में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए, इंडियन आर्मी में अग्निवीर, एनडीए और सीडीएस के लिए हाइट

Army Mein Jane Ke Liye Kitni Height Chahiye: यहां आप जान सकते हैं कि आर्मी में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए? आर्मी में जाने के लिए लड़के और लड़कियों की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

Image

Army Mein Jane Ke Liye Kitni Height Chahiye: आर्मी में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए (AI Image/Newsroom Verified)

Army Mein Jane Ke Liye Kitni Height Chahiye: यदि आपका भी सपना आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करना है तो आपके लिए काम की (Indian Army Height Requirement) खबर है। बता दें आर्मी में भर्ती होने के लिए सिर्फ पढ़ाई और शारीरिक फिटनेस ही जरूरी नहीं होती बल्कि हाइट और वेट भी मायने रखते हैं। यदि आपके पास डिग्री है और अच्छी फिटनेस है लेकिन लंबाई एक सेमी मीटर भी कम है तो आपका सपना आर्मी में जाने का अधूरा रह सकता है। ऐसे में अधिकतर अभ्यर्थियों का सवाल रहता है कि आर्मी में जाने के लिए लंबाई कितनी होनी चाहिए। भारतीय सेना में हाइट का मानक भर्ती के पद, क्षेत्र और उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि आर्मी में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए? आर्मी में जाने के लिए कितनी लंबाई चाहिए?

Army Mein Kitni Height Chahiye: इंडियन आर्मी में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

भारतीय सेना में जाने के लिए पदानुसार अलग अलग हाइट, उम्र और क्वालिफिकेशन निर्धारित होता है। यहां अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन की बात करें तो इनके लिए लंबाई 170 सेमी निर्धारित होती है। जबकि अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए हाइट 162 सेमी चाहिए होती है।

Indian Army Height Chart For Male And Female

(AI Image/Newsroom Verified)

Army Mein Kitni Height Chahiye Hoti Hai: आर्मी ऑफिसर बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए?

यदि आप NDA, CDS या अन्य अधिकारी प्रवेश के माध्यम से भारतीय सेना में जाना चाहते हैं, तो इनके मेडिकल मानक अलग हैं। यहां पुरुष उम्मीदवार की हाइट 157 सेमी, महिला उम्मीदवार की हाइट 152 सेमी, गोरखा एवं अधिसूचित पहाड़ी क्षेत्रों के पुरुष उम्मीदवार के लिए 152 सेमी, गोरखा एवं अधिसूचित पहाड़ी क्षेत्रों की महिला उम्मीदवार की लंबाई 148 सेमी होना जरूरी है।

आर्मी में जाने के लिए लड़कियों की हाइट कितनी होनी चाहिए

आर्मी में लड़कियों की हाइट की बात करें तो अग्निवीर वुमन मिलिट्री पुलिस (GD) के लिए सामान्यतौर पर हाइट 162 सेमी होनी चाहिए। जबकि ऑफिसर एंट्री (NDA) शॉर्ट कमिशन के न्यूनतम हाइट 152 सेमी व मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए हाइट 152 सेमी निर्धारित है।

इसके अलावा अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े संबंधित नोटिफिकेशन चेक कर हाइट से जुड़े नियम चेक कर सकते हैं।

Disclaimer

इंडियन आर्मी में हाइट के मानक पद, भर्ती क्षेत्र, श्रेणी और उम्मीदवार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी इंटरनेट से ली गई है। ऐसे में आवेदन से पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े संबंधित नोटिफिकेशन चेक करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article