Ramayana Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। सई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दिख रहा है कि 16वें दिन भी मूवी ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। 'रामायण' की इस धाकड़ कमाई ने अच्छे-अच्छे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है। वैश्विक स्तर पर तो फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा मात्र 8 दिनों में ही पार कर लिया था। लेकिन खास बात तो यह है कि अब भारत में भी फिल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन 'रामायण' की इस रफ्तार को देख कहा जा सकता है कि फिल्म अभी थमने वाली बिल्कुल भी नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: OM Box Office Day 1 Prediction: Dhanush तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड, कॉलीवुड सिनेमा को मिलेगी नई ब्लॉकबस्टर
'रामायण' की इस जबरदस्त रफ्तार को देख कहा जा सकता है कि मूवी जल्द ही 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि 'रामायण' ने अभी तक 'धुरंधर', 'जवान' और "बाहुबली 2' जैसी कई मूवीज का रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिया है। वहीं अब वो दिन भी दूर नहीं जब फिल्म 'दंगल' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेगी।
