IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को होगा।IPL का उद्घाटन मुकाबला पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आज हम आपको IPL की उन 5 गेंदों की याद ताजा कराने जा रहे हैं, जिसने गुमनाम रिंकू सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया था।
5 छक्के मारकर रिंकू सिंह रातों-रात बने थे स्टार
IPL का 16वां सीजन। 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य दिया। इतने बड़े टार्गेट का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं थी। पावरप्ले के 6 ओवरों में केकेआर ने मात्र 43 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए थे। हालांकि, वेंकटेश ऐय्यर के 83 और कप्तान नीतीश राणा की 45 रनों की पारी के दम पर केकेआर धीरे-धीरे लक्ष्य का पीछा कर रही थी। लेकिन इन दोनों की पारी उतनी काफी नहीं थी। इसके बाद आया पारी का 20वां ओवर और केकेआर को जीतने के लिए 29 रन चाहिए थे। यहां देखें आखिरी पांच गेंदें-
अगर किसी भी टीम को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 29 रन चाहिए होंगे तो ज्यादातर लोग जीत की उम्मीद खो बैठते हैं। शायद केकेआर की टीम को भी जीत की उम्मीद नहीं रही होगी। इसके बाद गुजरात की तरफ से यश दयाल ने गेंदबाजी करनी शुरू की और पहली गेंद पर केकेआर के उमेश यादव ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ मारकर एक रन दौड़ लिया। फिर स्ट्राइक पर आए रिंकू सिंह और केकेआर को अब जीत के लिए 5 गेंदों में 28 रन की जरूरत थी। यहां से अगर हर गेंद पर चौका लगाया जाता, तब भी नाकाफी था। रिंकू सिंह ने ओवर की दूसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा। उन्होंने तीसरी गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर छक्के के लिए पहुंचाया। चौथी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा और 5वीं गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर सनसनी फैला दी। आखिरी गेंद पर जा जीत के लिए 4 रन बचे थे तो रिंकू सिंह ने स्ट्रेट की तरफ छक्का लगाकर टीम को जीत दिया दी। इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। मैच में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 1 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रनों पारी खेली थी।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
