श्रीलंका की मेजबानी में 19 से 28 जुलाई के बीच खेले जाने वाली महिलाओं के टी20 एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टूर्नामेंट में 8 टीमें खेल रही हैं और सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे। टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ जगह मिली है।
पाकिस्तान के साथ होगा पहला मुकाबला
भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसने रिकॉर्ड सात बार प्रतियोगिता जीती है। मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को करेगी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में 21 जुलाई को यूएई और तीसरे में 23 जुलाई तो नेपाल से भिड़ेगी।
