क्रिकेट

Womens T20 World Cup: पहली बार नहीं सेमीफाइनल में चूकी है टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप में कब कैसा रहा सफर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 24, 2023, 05:25 PM IST

Womens T20 World Cup 2023: भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड में एक बार फिर खिताब से चूक गई। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से महज पांच रन से हार झेलनी पड़ी। आइए जानते हैं कि महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को कब और किस टीम से हार मिली है।

Image

भारतीय महिला टीम। (फोटो - बीसीसीआई विमेन)

Photo : Twitter

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सपना एक बार फिर टूट गया। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइन में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया से महज पांच रन से हार झेलनी पड़ी। इसी हार के साथ भारतीय टीम खिताब से चूक गई, लेकिन इस बार भारतीय टीम को हराने में ऑस्ट्रेलिया टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारा टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत की कप्तानी पारी और जेमिमा रोड्रिग्ज की आक्रामक पारी ने टीम को जीत के करीब तक पहुंचाया, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आउट होते ही टीम खिताब की रेस से दूर होती चली गई।

सेमीफाइनल में चौथी बार हारी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम को मौजूदा वर्ल्ड कप से पहले भी तीन बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप के पहले साल 2009 में भारतीय टीम लीग के तीन में से दो मैच जीत कर सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 52 रन से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। वर्ल्ड कप 2010 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इस दौरान भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया 2018 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस सेमीफाइनल में टीम इंडिया को एक बार की चैम्पियन इंग्लैंड से 8 विकेट से हराकर खिताबी रेस से बाहर कर दिया था।

शुरुआती बल्लेबाजों का बल्ला फिर रहा शांत

भारतीय टीम के शुरुआती खिलाड़ियों का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बार फिर शांत रहा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की टॉप-तीन खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। शेफाली वर्मा 9 रन, स्मृति मंधाना 2 रन और यास्तिका भाटिया 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं, पिछले टी20 वर्ल्ड कप पर नजर डालें तो उस दौरान भी टॉप-5 बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह शांत रहा था। शेफाली वर्मा ने 2 रन, स्मृति मंधाना ने 11 रन, तानिया भाटिया ने 2 रन, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 0 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 रन बनाए थे।

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत की टॉप-3 बल्लेबाज

खिलाड़ी स्कोर 100/50
स्मृति मंधाना1510/2
रिचा घोष1360/0
जेमिमा रोड्रिग्ज1290/1

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत की टॉप-3 विकेटटेकर

खिलाड़ी विकेटइकोनॉमी
रेणुका सिंह76.58
दीप्ति शर्मा67.76
शिखा पांडे 36.60

इन टीमों का खिताब पर कब्जा

साल विनर विनर
2009 इंग्लैंड न्यूजीलैंड
2010 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2012 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
2014 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
2016 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया
2018 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
2020 ऑस्ट्रेलिया भारत

भारत का कुछ ऐसा रहा है सफर

साल बनाम परिणाम
2009 न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
2010 ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल
2012 ---- ग्रुप स्टेज
2014 पाकिस्तान क्वालिफिकेशन प्ले-ऑफ्स
2016 ---- ग्रुप स्टेज
2018 इंग्लैंड सेमीफाइनल
2020 ऑस्ट्रेलिया फाइनल
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article