क्रिकेट

मोहम्मद अब्बास के शानदार स्पेल से लॉर्ड्स में टूटा वकार यूनुस का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स टेस्ट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अब्बास ने फाइफल लेकर मेजबान को 208 रन के स्कोर पर रोक लिया।

Image

मोहम्मद अब्बास (साभार-X)

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 रन बनाकर सिमट गई है। चौथे दिन इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन मेजबान टीम कल के स्कोर में केवल 31 रन ही जोड़ पाई। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रहे मोहम्मग अब्बास जिन्होंने लॉर्ड्स में फाइफर लेकर कुछ हद तक पाकिस्तान की मुश्किलों को कम किया। अब्बास ने 22 ओवर में 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए। पहली पारी में अब्बास ने 4 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही उन्होंने 30 साल पुराना वकार यूनुस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लॉर्ड्स में एक पारी में सर्वाधिक विकेट

लॉर्ड्स की बात करें तो हर क्रिकेटर का यहां खेलना सपना होता है। बल्लेबाजों के लिए यह शतक और गेंदबाजों के लिए फाइफर लेना यहां किसी सपने से कम नहीं। मोहम्मद अब्बास ने इसी सपने को पूरा किया और 30 साल पुराना वकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1996 में वकार यूनुस ने लॉर्ड्स में 49 ओवर की गेंदबाजी कर 8 विकेट चटकाए थे। मोहम्मद अब्बास ने 127 रन देकर 9 विकेट चटकाए और एक मैच में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में उनसे आगे निकल गए। हालांकि, 10 विकेट लेकर यासिर शाह अब भी टॉप पर हैं।

लॉर्ड्स में फाइफर लेने वाले 7वें पाकिस्तानी

इतना ही नहीं मोहम्मद अब्बास लॉर्ड्स में फाइफर लेने वाले 7वें पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। इससे पहले खान मोहम्मद, मुदस्सर नजर, वकार यूनिस, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद आमिर और यासिर शाह ने इस मैदान पर पाकिस्तान के लिए फाइफर झटका था।

मैच की बात करें तो दूसरी पारी में 208 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 389 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। जिस तरह की बल्लेबाजी पाकिस्तानी टीम कर रही है, उसको देखते हुए कोई चमत्कार ही उन्हें सीरीज में बराबरी दिलवा सकती है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article