साउथ अफ्रीकी प्राइम गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 3 मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और इसमें रबाडा होंगे या नहीं, इसको लेकर भी सस्पेंस की स्थिति है। 9 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। वनडे सीरीज 24 सितंबर से डर्बन में खेला जाएगा।
रबाडा को एक हफ्ते पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने रबाडा की चोट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज कम से कम अगले साढ़े चार सप्ताह तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। वे नामीबिया के साथ चल रही ट्राई-सीरीज़ और तीन वनडे मैचों के लिए मौजूदा टी20I टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
"क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में कगिसो रबाडा फिलहाल दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा 'वह 24 से 30 सितंबर तक होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उनकी उपलब्धता उनके रिहैब पर निर्भर करेगा।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- मोहम्मद अब्बास के शानदार स्पेल से लॉर्ड्स में टूटा वकार यूनुस का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
