एजुकेशन

एनटीए ने जारी किया ICAR AIEEA PG Result 2026, डायरेक्ट लिंक से आसानी से करें डाउनलोड

ICAR AIEEA PG Result 2026: एनटीए ने आईसीएआर पीजी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in से अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICAR AIEEA PG Result 2026 (Photo - AI)

ICAR AIEEA PG Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा ICAR AIEEA PG 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए ने ICAR AIEEA PG Result जारी कर दिए हैं। बता दे कि रिजल्ट की घोषणा एजेंसी द्वारा 29 अगस्त की शाम में आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी थी, जिसे उम्मीदवार आसन स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप और डायरेक्टर लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब हुई थी ICAR AIEEA PG 2026?

एनटीए द्वारा ICAR AIEEA PG परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 देश के 115 शहरों में बनी 162 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 30,619 उम्मीदवीर रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि परीक्षा में केवल 28,303 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जनरल7,809
ईडब्ल्यूएस2,385
ओबीसी11,343
एससी4,489
एसटी2,277
महिला उम्मीदवार15,115
पुरुष उम्मीदवार15,504

ICAR AIEEA PG 2026 रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?

स्टेप 1 - ICAR AIEEA PG परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए ICAR AIEEA PG Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

स्टेप 4 - अब लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार अब, अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

मार्कशीट में क्या होगी जानकारी?

उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
माता का नाम
राष्ट्रीयता
जन्म तिथि
रोल नंबर
एप्लीकेशन संख्या
वर्ग
कुल प्राप्त अंक
कुल अंक
योग्यता की स्थिति

परीक्षा के बाद क्या करें?

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसमें उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार, कॉलेज और कोर्स का चयन करना है। छात्र की प्राथमिकता और परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उन्हें कॉलेज अलॉट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को नाम अलॉटमेंट लिस्ट में आएगा, उन्हें एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित संस्थानों में जाकर डॉक्यूमेंट्स और फीस का भुगतान करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article