Chandrachur Singh Property Case: ‘जोश’ (Josh) और ‘माचिस’ (Maachis) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि परिवार से जुड़ा एक गंभीर विवाद है। एक्टर ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में कथित तौर पर फर्जी साइन किए गए थे और इसी के जरिए उनके पिता को पुश्तैनी संपत्ति में मिलने वाले हक से वंचित किया गया। तो चलिए जानते हैं खबर क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Sonam Wangchuk ने खोली Aamir Khan की पोल, एक्टर को कहा 'गजनी'; सलमान खान के It's Done Bro पर भी दिया रिएक्शन
चंद्रचूड़ सिंह ने किया केस
एक्टर चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह चंद्रचूड़ सिंह से जुड़ी एक खबर है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। PTI के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह 1997 में विवादित वसीयत लिखे जाने के समय गंभीर रूप से बीमार थे। उनकी शिकायत के अनुसार अलीगढ़ के बाहर जलालपुर गांव के बड़े जमींदार उनके दादा उस वक्त कानूनी दस्तावेज पर दस्तखत करने की हालत में नहीं थे। एक्टर ने अपने चाचा गंगा सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर दादा के दस्तखत जाली बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज का इस्तेमाल उनके पिता स्वर्गीय कैप्टन बलदेव सिंह को विरासत के अधिकार से वंचित करने के लिए किया गया। चंद्रचूड़ सिंह ने ये भी कहा कि कथित वसीयत लिखे जाने के समय उनके पिता अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि एक और चाचा पुनिया प्रताप सिंह दादा से पहले गुजर चुके थे। एक्टर का आरोप है कि विवादित वसीयत में शामिल प्रमुख संपत्तियों का बड़ा हिस्सा बाद में सालों में बेच दिया गया। शुक्रवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:EXCLUSIVE: 'उन्होंने मुझे गाली दी थी'- Salman Khan संग विवाद पर Subhash Ghai ने तोड़ी चुप्पी
पुलिस ने शुरू की जांच
ये संपत्ति विवाद पिछले साल सार्वजनिक रूप से सामने आया था जब गायत्री देवी ने चंद्रचूड़ के आरोपों को झूठा बताया और एक्टर पर गलत तरीके से फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि विवादित वसीयत असली है। चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ शहर से पूर्व कांग्रेस विधायक थे और कुछ साल पहले गुजर गए। ताजा शिकायत में सिंह की बुआ गायत्री देवी, दो चचेरे भाई-बहन और चार अन्य का नाम है। पुलिस ने रोरवार थाने में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अब विवादित वसीयत की असलीयत और दस्तखतों की जांच होगी। सिंह के आरोप अभी साबित होने बाकी हैं।
