क्रिकेट

T20 World Cup: वसीम अकरम ने की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:04 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने आगामी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में भविष्यवाणी की है। उनकी नजर में ये टीम साबित हो सकती है छिपा रुस्तम। अकरम ने ये भी बताया है कि पाकिस्तान की टीम कैसे बन सकती है चैंपियन?

Image

Photo: @T20WorldCup Twitter

कराची: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप से पहले बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को बड़ी सलाह दी है। अकरम का मानना है कि पाकिस्तानी टीम अपने कमजोर मध्यक्रम को संभाल ले तो आगामी विश्व कप जीत सकती है।

पाकिस्तानी टीम का मध्यक्रम हालिया टी20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचकों के निशाने पर आ गया था। मध्यक्रम पाकिस्तानी टीम की कमजोरी बनकर उभरा है। न्यूजीलैंड में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में भी पाकिस्तानी टीम का खराब प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। बावजूद इसके पाकिस्तान की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है।

ऐसा करके पाकिस्तान जीत सकती है खिताब

वसीम अकरम ने दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, भारतीय टीम की बल्लेबाजी शानदार है। लेकिन उन्होंने अबतक बुमराह की जगह शामिल किए गए खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं पाकिस्तानी टीम का मध्यक्रम लगातार संघर्ष कर रहा है। अगर वो विश्व कप में चल जाता है तो पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन है। साथ ही उसके पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ी है। ऐसे में अगर वो अपने मध्यक्रम पर लगाम लगा लेता है तो उसकी खिताबी जीत की संभावना प्रबल होगी।

ये चार टीमों पहुंचेंगी सेमीफाइनल में

वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम छुपा रुस्तम साबित हो सकती है। पाकिस्तान की टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करेगी। एक साल पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत को पहली बार विश्व कप इतिहास में मात देकर की थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article