कोलकाता: सुमित वर्मा के अर्धशतक के साथ ऋषि धवन के तीन विकेट की मदद से हिमाचल प्रदेश ने शानदार लय जारी रखते हुए गुरुवार को पंजाब पर 13 रन की जीत से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सुमित ने 25 गेंद में 51 रन की पारी के दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के जमाये जबकि आकाश वशिष्ठ ने 24 गेंद में 43 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे हिमाचल प्रदेश की टीम ने सात विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया।
क्रिकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचा हिमाचल
- Agency by: Agency
- Updated Nov 3, 2022, 07:49 PM IST
