क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट: रहाणे का तूफानी अर्धशतक, मुंबई ने हरियाणा को हराया

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 17, 2023, 11:51 AM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Day: रहाणे की 43 गेंद पर खेली गई नाबाद 76 रन की परी की मदद से मुंबई 13 ने गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। रहाणे ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

Image

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंद पर अर्धशतक जमाया।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Day: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंद पर अर्धशतक जमाया जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर शहर में हरियाणा को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

हरियाणा ने मुंबई के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था। रहाणे की 43 गेंद पर खेली गई नाबाद 76 रन की परी की मदद से मुंबई 13 ने गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। रहाणे ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। उधर मोहाली में खेले गए एक अन्य मैच में रुतुराज गायकवाड की 40 गेंद पर खेली गई 82 रन की पारी की मदद से महाराष्ट्र ने बंगाल को 8 विकेट से हराया।

गायकवाड़ ने केवल 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान केदार जाधव ने 26 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए जिससे महाराष्ट्र ने 159 रन का लक्ष्य पांच ओवर शेष रहते ही हासिल कर दिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 158 रन बनाए थे।

End of Article