Delhi Swaroop Nagar Minor Gangrape Murder Case: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर इलाके में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड रेप कम मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध टेंपो की आवाजाही को ट्रैक करते हुए आरोपियों तक पहुंची। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और एक टेंपो बरामद किया है।
क्या है मामला?
दरअसल मामला 13 सितंबर की सुबह का है, स्वरूप नगर के कुशक रोड स्थित लाल बॉर्डर इलाके में जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, जहां सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मृतका की पहचान शुरुआत में नहीं हो सकी थी। मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम ने जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाकर कब्जे में लिए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना स्वरूप नगर में FIR दर्ज की गई मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO एक्ट की धारा 6 भी लगाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम बनाई गई, जांच के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि न कोई स्पष्ट प्रत्यक्षदर्शी और न ही शुरुआत में आरोपियों की पहचान। इसके बाद पुलिस टीम ने वारदात वाली जगह और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
पुलिस के मुताबिक 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई, इसी दौरान वारदात के समय के आसपास इलाके में एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी। हालांकि अंधेरा होने की वजह से टेंपो का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था। पुलिस टीम ने अलग-अलग CCTV पॉइंट्स पर टेंपो की मूवमेंट को जोड़ते हुए उसकी पहचान और रूट को ट्रेस किया, इसके बाद 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया पुलिस के मुताबिक संदिग्ध टेंपो को स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में खड़ा पाया गया, टेंपो के ड्राइवर की पहचान कर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को इस मामले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगों में शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचु शामिल है, जबकि तीन अन्य 16 और 17 साल के CCL यानी बच्चे कानून से संघर्षरत हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल बताए जा रहे दो चाकू, घटना के समय पहने गए बताए जा रहे कपड़े और DL-1LAG- 0257 नंबर का टेंपो बरामद किया है। वहीं,
फिलहाल पुलिस आगे की जांच में वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने, प्रत्येक पकड़े गए व्यक्ति की भूमिका तय करने और फॉरेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
