SA vs NED, World Cup 2023 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, नीदरलैंड ने पटखनी देकर किया दूसरा उलटफेर
SA vs NED, World Cup 2023 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, नीदरलैंड ने पटखनी देकर किया दूसरा उलटफेर
नीदरलैंड की यह वनडे विश्व कप इतिहास में तीसरी जीत है। पहली बार विश्व कप में नीदरलैंड की टीम किसी टेस्ट टीम को मात देने में सफल हुई है।
नीदरलैंड की यह वनडे विश्व कप इतिहास में तीसरी जीत है। पहली बार विश्व कप में नीदरलैंड की टीम किसी टेस्ट टीम को मात देने में सफल हुई है। ये उनकी सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड की अफगानिस्तान के बाद बाद दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड के खिलाफ तीन दिन में विश्व कप में हुए दो बड़े उलटफेर हैं। ये मैच अंतिम दौर में विश्व कप के रोमांच को और बढ़ा देंगे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 44 रन पर द. अफ्रीका के 4 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए थे। इसके बाद भी विकेट लगातार गिरते रहे। 166 के स्कोर पर 9 विकेट द. अफ्रीका ने गंवा दिए थे। अंत में केशव महाराज और लुंगी नगिडी ने 41 रन की साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन उनका ये प्रयास टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाया। 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर महाराज विकेट के पीछे वैन बीक की गेंद पर लपके गए और 38 रन के अंतर से नीदरलैंड ने मैच अपने नाम कर लिया।
