क्रिकेट

IND vs PAK: 'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...', अभिषेक शर्मा को लेकर सूर्यकुमार यादव ने क्या कह दिया?

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बीमार पड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अभी वह ठीक हैं और टीम के साथ कोलंबों पहुंचे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उनके खेलने के सस्पेंस पर से पर्दा उठ गया है। मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा अपडेट दिया है।

Image

अभिषेक शर्मा को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबों के आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडिय में रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रिकेट जगह के सबसे बड़े चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले हर कोई यह जानना चाहता है कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेतक शर्मा खेलेंगे या नहीं?

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा से अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया। इस उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेलेंगे। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल किया गया। उन्होंने बड़े सधे हुए अंदाज में सवाल का जवाब दिया।

'खिला देंगे मैच'

कप्तान सूर्या ने कहा, 'अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं तो ठीक है वो रविवार को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे।'

उस्मान तारिक को बताया आउट ऑफ सिलेबस

उस्‍मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्या ने कहा, ' कभी-कभी परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्‍न आ जाते हैं तो उस प्रश्न को छोड़ तो नहीं सकते। हम उस्‍मान तारिक को खेलने का ट्राई करेंगे। हम सरेंडर तो नहीं कर सकते हैं। हम पाकिस्‍तान से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'

पेट की समस्या से जूझ रहे थे अभिषेक

बाएं हाथ के बैटर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इवन में जगह मिली थी, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने पहला मैच खेला था। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

नेट्स में की बल्लेबाजी

सेहत से जुड़ी परेशानियों से एक हफ्ते की लड़ाई के बाद अब अभिषेक शर्मा फिट हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए ट्रेनिंग करना भी शुरू कर दिया है। वह टीम के साथ कोलंबों पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article