Entertainment News Today: ‘रामायण’ को अमेरिका में मिली PG-13 रेटिंग, राजपाल यादव को कोर्ट से मिली राहत

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सितारों से तारीफ मिली, वहीं ‘रामायण’ की अमेरिकी रेटिंग सामने आई। धनुष और ममूटी की फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित हुई। इसके अलावा अनीत पड्डा, राजपाल यादव, नुसरत भरूचा और सैफ अली खान से जुड़ी खबरें सुर्खियों में हैं।

Authored by: AbhayUpdated Oct 15 2026, 19:41 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज फिल्मों की रिलीज, सितारों की निजी जिंदगी और कानूनी मामलों से जुड़ी कई खबरें चर्चा में हैं। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को नानी, शिवकार्तिकेयन और लोकेश कनगराज जैसे सितारों से तारीफ मिली है। रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की अमेरिकी रेटिंग और रनटाइम भी सामने आया है। धनुष और ममूटी की फिल्म की रिलीज डेट का अपडेट आया है। अनीत पड्डा ने ‘शक्ति शालिनी’ चुनने की वजह बताई। इसके अलावा ‘पहला प्यार दूसरी बार’, साहिबा बाली, राजपाल यादव, नुसरत भरूचा, मोहनलाल और सैफ अली खान से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं।

​‘जेलर 2’ देखकर नानी ने की तारीफImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest02 / 11

​‘जेलर 2’ देखकर नानी ने की तारीफ

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज के बाद फिल्मी सितारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नानी, शिवकार्तिकेयन और निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे दमदार मनोरंजन बताया। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।

​ ‘रामायण’ को लेकर आया अपडेटImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest03 / 11

​ ‘रामायण’ को लेकर आया अपडेट

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ को अमेरिका में PG-13 रेटिंग मिली है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट बताया गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। PG-13 रेटिंग का मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की निगरानी की सलाह दी जाती है।

​धनुष और ममूटी की फिल्म की नई रिलीज डेट आईImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest04 / 11

​धनुष और ममूटी की फिल्म की नई रिलीज डेट आई

धनुष और ममूटी फिल्म ‘ओएम चैप्टर 1: उधिरम’ में साथ नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म की नई रिलीज डेट 20 नवंबर बताई गई है।

​अनीत पड्डा ने क्यों चुनी ‘शक्ति शालिनी’?Image Credit : IMDb/ X/ Pinterest05 / 11

​अनीत पड्डा ने क्यों चुनी ‘शक्ति शालिनी’?

‘सैयारा’ की सफलता के बाद अनीत पड्डा अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो रोमांटिक कहानी से अलग कुछ करना चाहती थीं और ऐसी फिल्म चुनना चाहती थीं, जिसकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर हो। उनके मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से उन्हें एक अलग तरह का किरदार निभाने और अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

​‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर रिलीजImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest06 / 11

​‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर रिलीज

लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स ने कई नए पोस्टर जारी किए हैं। इनमें कई नए कलाकारों और उनके किरदारों की झलक दिखाई गई है। ये फिल्म प्यार, दोस्ती, पहली मोहब्बत और रिश्तों को लेकर बनी रोमांटिक-कॉमेडी है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है और यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​तमन्ना से अनबन की खबरों पर साहिबा बाली का रिएक्शनImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest07 / 11

​तमन्ना से अनबन की खबरों पर साहिबा बाली का रिएक्शन

साहिबा बाली ने तमन्ना भाटिया के साथ अनबन की खबरों को गलत बताया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि तमन्ना ने साहिबा की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी। साहिबा ने कहा कि यह स्क्रीनशॉट फर्जी या एडिट किया हुआ है और दोनों के बीच ऐसी कोई कहासुनी नहीं हुई। उन्होंने इसे भ्रामक ऑनलाइन कंटेंट बताया।

​विदेश जा सकेंगे राजपाल यादवImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest08 / 11

​विदेश जा सकेंगे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में दो करोड़ रुपये जमा किए जाने के बाद उनका पासपोर्ट रिलीज करने और काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की अनुमति देने का रास्ता साफ हुआ। कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के लिए भी भेजा है, ताकि बकाया रकम को लेकर समझौते की संभावना तलाशी जा सके।

​मोहनलाल के सीन काटे जाने पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाराजImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest09 / 11

​मोहनलाल के सीन काटे जाने पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाराज

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में मोहनलाल के कई सीन हटाए जाने पर उनके स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर जिशाद शम्सुद्दीन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल के तीन अलग-अलग लुक वाले सीन पूरी तरह काट दिए गए और ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन भी फिल्म में नहीं रखा गया। उन्होंने इसे निराशाजनक बताया और कहा कि अगर अगली कड़ी बनी तो वो उसका हिस्सा नहीं बनेंगे।

​सैफ अली खान ने किराए पर दिया ऑफिसImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest10 / 11

​सैफ अली खान ने किराए पर दिया ऑफिस

सैफ अली खान ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित दो कमर्शियल यूनिट एक फिनटेक कंपनी को किराये पर दी हैं। मासिक किराया 22.76 लाख रुपये बताया गया है। पांच साल के लिए हुए इस समझौते में 2.36 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है। दस्तावेजों के मुताबिक, किराये में हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

​नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी हुई सफलImage Credit : IMDb/ X/ Pinterest11 / 11

​नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी हुई सफल

बाली में हुए हादसे के बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी सफल रही है। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। इलाज के बाद अब वो घर लौटकर आराम और रिकवरी पर ध्यान देंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!