क्रिकेट

The Hundred Womens: नहीं गरजा इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला, पहली ही गेंद पर हुईं आउट

Hundred Womens, Southern Brave vs Welsh Fire: भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मुकाबले में बल्ला नहीं चला। मंधाना वेल्श फायर के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाईं।

Image

स्मृति मंधाना। (फोटो- Smriti Mandhana X)

Photo : Twitter

The Hundred Womens, Southern Brave vs Welsh Fire: एशिया कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली भारत की स्टार बल्लेबात स्मृति मंधाना का बल्ला इन दिनों शांत चल रहा है। मंधाना एशिया कप के बाद अब द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट खेल रही हैं। सदर्न ब्रेव टीम की ओर से खेल रहीं स्मृति मंधाना मौजूदा सीजन के दूसरे मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने सिर्फ एक गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गईं। इससे पहले मुकाबले में भी वे सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं थीं। कार्डिफ के सोफिया गार्डन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेल्श फायर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सदर्न ब्रेव ने 100 गेंदों पर 00 विकेट के नुकसान पर 000 रन बनाए और वेल्श फायर को 00 रन का आसान लक्ष्य दिया।

जीत का खाता नहीं खोल पाई है सदर्न ब्रेव

स्मृति मंधाना की टीम सदर्न ब्रेव मौजूदा सीजन में खाता नहीं खोल पाई है। टीम ने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा। टीम को मौजूदा सीजन में पहली जीत का इंतजार अभी भी बरकरार है।

एशिया कप में चला था बल्ला

स्मृति मंधाना का एशिया कप में जमकर बल्ला चला था। उनका पांच मैचों में से तीन में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 60 रन की पारी खेली थीं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 55 रन की नाबाद पारी खेली थीं। इसके अलावा मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थीं। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गई थीं। वहीं, उन्होंने यूएई के खिलाफ सिर्फ 13 रन बनाए थे, जबकि नेपाल के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article