क्रिकेट

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन का दिल छू लेना वाला वीडियो शेयर किया, यहां देखिए

Sachin Tendulkar Ganesh Visarjan Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर ही परिवार के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया। उनके साथ बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी वीडियो में नजर आए। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने भी हमेशा की तरह अपने परिवार के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुईं।

Image

सचिन तेंदुलकर के घर पर गणेश विसर्जन (X/Sachin Tendulkar)

टीम इंडिया महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन समारोह का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया और अगले साल भगवान गणेश की वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेंदुलकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना!" वीडियो में गणपति विसर्जन समारोह की झलकियां दिखाई दीं, जिसमें तेंदुलकर ने गणेश उत्सव के समापन पर भक्तों के साथ हिस्सा लिया।

इससे पहले, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन समारोह में शामिल हुईं और प्रार्थना के साथ इस त्योहार का आनंद लिया। पूर्व सांसद नवनीत राणा को भी गणपति दर्शन के लिए शेट्टी के घर जाते देखा गया।

शिल्पा, जो हर साल गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश का घर में स्वागत करती हैं, बप्पा को विदा करने से पहले अपने परिवार के साथ पूजा करती दिखीं। विसर्जन के लिए, एक्ट्रेस ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक चुना। उन्होंने पीले और गुलाबी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग पीला ब्लाउज पहना और पारंपरिक एक्सेसरीज़ और महाराष्ट्रीयन-स्टाइल बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया।

शिल्पा समारोह में भी शामिल हुईं और जुलूस के दौरान ढोल की थाप पर डांस किया। उन्हें अपने परिवार के साथ इस पल का आनंद लेते देखा गया, जब वे भगवान गणेश को विदा कर रहे थे।एक्ट्रेस हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के लिए जानी जाती हैं, और यह त्योहार उनके लिए एक खास मौका होता है। काम की बात करें तो, शिल्पा हाल ही में 'KD: द डेविल' में नज़र आईं। KVN प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित, यह पीरियड एक्शन फिल्म 1970 के दशक के बेंगलुरु की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रमेश अरविंद, रेश्मा नानाैया और वी रविचंद्रन भी हैं। शिल्पा ने हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' को होस्ट करने की जिम्मेदारी भी संभाली है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article