बिजनेस

Share Market Today : Sensex 500 और Nifty 150 अंक उछले, फिर भी बाजार खुलते ही साफ हुए 4 लाख करोड़

सेंसेक्स-निफ्टी में भले ही तेजी है। लेकिन, ब्रॉड मार्केट में बिकवाली हावी है। मार्केट ब्रेड्थ की कमजोरी मार्केट कैप के आंकड़ों में दिख रही है। बाजार खुलते है निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Image

सेंसेक्स निफ्टी में तेजी बाकी बजार बेहाल

Share Market Today : मंगलवार की तेज गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में राहत की सांस ली है। Nifty कारोबार शुरू होते ही 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,281.15 तक उछल गया। वहीं, Sensex 500 अंक से ज्यादा बढ़कर 74,505.86 अंक तक चला गया। हालांकि, यह तेजी टिकती नहीं दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ मार्केट ब्रेड्थ बाजार में व्यापक कमाजोरी दिखा रही है। NSE पर ट्रेड कर रहे 3000 से ज्यादा शेयरों में सिर्फ 700 शेयरों में खरीदारी दिख रही है। जबकि, 2000 से ज्यादा शेयरों में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर करीब 3700 स्टॉक्स में से सिर्फ 900 में खरीदारी है, जबकि 2600 स्टॉक्स में बिकवाली हावी है। यही वजह है कि बाजार खुलते ही निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Sensex-Nifty में क्यों आई तेजी?

बाजार के जानकारों का मानना है कि बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में खरीदारी का सबसे बड़ा कारण वैल्यू बायिंग है। निफ्टी 23,118.60 के स्तर तक गिर गया था। इस साल मार्च के बाद यह बाजार का सबसे निचला स्तर है। ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए निवेशकों ने बाजार में पोजिशन बनाई है। इसके अलावा बजार के पास तेजी का कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है।

किन वजहों से डर में निवेशक

अमेरिका और ईरान की जंग लाल सागर तक पहुंचने से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भूचाल आया हुआ है। खासतौर पर क्रूड का दाम लगातार 100 से ऊपर बना है। इसके अलावा अमेरिका में Treasury yields का दबाव अभी भी बाजार के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। Brent crude बुधवार सुबह करीब $108 प्रति barrel के आसपास था, जबकि अमेरिकी 10-year Treasury yield 5% से ऊपर बनी हुई है। इन दोनों कारकों से inflation और interest-rate को लेकर चिंता बनी हुई है।

कैसा है Global market का हाल?

अमेरिकी बाजार मंगलवार को दबाव में रहे थे। Dow Jones, S&P 500 और Nasdaq तीनों गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि बुधवार को Asian markets में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। Nikkei, Taiwan और KOSPI में तेजी रही, जबकि कुछ दूसरे एशियाई बाजार कमजोर रहे।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बढ़त

शुरुआती कारोबार में sectoral indices में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Nifty Auto करीब 0.87%, PSU Bank 1.02%, FMCG 1.43%, Media 0.76% और Oil & Gas 0.63% ऊपर थे। Financial Services और Private Bank indices भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर Pharma और Healthcare जैसे कुछ सेक्टर हल्की गिरावट में थे।

रुपये और कच्चे तेल पर भी नजर

डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार सुबह करीब ₹95.87 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार की कमजोरी के बाद रुपये में हल्का सुधार दिखा है। Reuters के मुताबिक, oil prices में तेजी और अमेरिकी rate outlook के बीच RBI ने currency market में intervention किया हो सकता है।

Fed के फैसले से पहले बाजार सतर्क

बाजार की नजर आज आने वाले अमेरिकी Federal Reserve के फैसले पर है। ऊंची Treasury yields, कच्चे तेल की कीमत और inflation की चिंता के बीच ग्लोबल निवेशकों का का रुख सावधान बना हुआ है। अगर फेड की तरफ से रेट हाइक होता है, तो बाजार के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article