टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'एक-दो दिन चिल्ल करने वाली...', Isha Rikhi ने Badshah पर लगाया चीट करने का आरोप? किए कई खुलासे

Isha Rikhi Allegation On Badshah: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में ईशा रिखी ने अपनी जिंदगी पर कई बडे़ खुलासे किए हैं। ईशा ने बादशाह संग अपनी मैरिड लाइफ पर बात की और चीटिंग का आरोप लगाया।

Image

Badshah-isha rikhi (photo credit- instagram)

Isha Rikhi Allegation On Badshah: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रैपर बादशाह (Badshah) की एक्स वाइफ ईशा रिखी (Isha Rikhi) अपने गेम को धीरे धीरे आगे बढ़ा रही हैं। शो में शुरू होने से पहले ईशा और बादशाह ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया था और शो में ईशा सिंगल का टैग लेकर आईं, लेकिन वह समय समय पर बादशाह का नाम लिए बिना अपने एक्स के बारे में बात करती रहती हैं और अब ईशा रिखी ने बादशाह पर चिट करने का आरोप साफ शब्दों में लगाया है। ये सब कुछ ईशा ने कनिका मान के सामने कहा है। Sambhavna Seth ने फाइनली बेटा और बेटी का चेहरा किया रिवील, गणपति बप्पा के स्वागत को बनाया खास

ईशा रिखी ने किए कई खुलासे

    शो में कनिका मान घरवालों से सवालों के जरिए उनकी पर्सनल के राज खुलवा रही हैं। पहले कनिका मैरी कॉम से बात करती दिखी थीं और अब कनिका के सवालों का सामना ईशा रिखी ने किया। इस मौके पर ईशा ने बादशाह का नाम लिए बिना रैपर पर चीट करने का आरोप लगाया। ईशा ने बातों को दोस्ती के अंदाज में बताया और बादशाह की जगह कनिका को दी। ईशा ने कहा, 'अगर मुझे कोई और आकर बोल देगा कि कनिका ऐसी है, तो मैं बोलूंगी कि जब तक मैं नहीं देखूंगी तब तक नहीं मानूंगी। मैं रिलेशनशिप में भी ऐसी हूं। मैं बोलूंगी कि मुझे प्रूफ दो या चुप रहो, लेकिन आखिर में आकर पता चला कि यार मेरा ही कट गया।' इस पर कनिका ने पूछा कि चीटिंग इमोशनल, फिजिकल और सोशल होती है, तुम्हारे साथ कौन सी हुई? सब हुई है? 'हो सकता है...'- Bigg Boss 20 में एंट्री पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-GF उदिति से होगा सामना!

    ईशा रिखी का बादशाह पर आरोप?

    कनिका मान के इस सवाल पर ईशा रिखी बोलती हैं, 'वो जो बीच में लटकना होता है ना... मेरे लिए उस स्थिति में फंसना बहुत टॉक्सिक हो जाता है। मैं कह रही हूं कि तू मेरी बेस्ट फ्रेंड है। मैं तुझे बेस्ट फ्रेंड बाली सारी फीलिंग दे रही हूं। हर जगह लेकर जा रही हूं और फिर मुझे पता चलता है कि तेरे लिए तो मैं बेस्ट फ्रेंड हूं ही नहीं। लेकिन ये सारा प्राइवेसी में या एक सर्कल में हो रहा है। एक सेट ऑफ लोग है जहां तू कर रही है।' इस पर कनिका सवाल करती हैं कि सबके सामने क्यों नहीं हो रहा? इस पर ईशा बोलती हैं, 'क्योंकि तेरे और भी बेस्ट फ्रेंड्स है और ये एक-एक दो-दो दिन चिल्ल करने वाली थी। तुझे सिर्फ बेस्ट फ्रेंड की गेम खेलनी थी।' ईशा ने अपनी बात को समझाते हुए आगे बताया कि क्योंकि उसे अपनी जिंदगी में मैं चाहिए हूं लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेनी। वो रहना भी चाहता है लेकिन अपनी आजादी भी चाहता है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article