क्रिकेट

'15 साल के लड़के ने 700-800 रन बनाए...' वैभव सूर्यवंशी की वजह से बन रहे दबाव को लेकर संजू सैमसन ने क्या कहा

Sanju Samson On Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में अर्धशतक लगाकर एक बार फिर लय में नजर आने वाले संजू सैमसन से जब मैच के बाद ये पूछा गया कि बाहर बैठे वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म उन पर दबाव बना रहा है, तो इस पर संजू ने काफी सादगी से जवाब दिया।

Image

संजू सैमसन का वैभव सूर्यवंशी पर बयान (AP/X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं मिला और संजू सैमसन को बरकरार रखा गया। हालांकि, सैमसन ने लय में वापसी की और अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में अहम योगदान दिया। संजू ने भारत के लिए 22 गेंदों में सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। इस पारी के बाद जब संजू सैमसन से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं।

ओपनिंग स्लॉट के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिल रही कड़ी चुनौती के कारण सैमसन पर काफी दबाव है। इस पर संजू सैमसन ने कहा, "भारतीय टीम को संभालना आसान काम नहीं है। देखिए, एक 15 साल के लड़के ने 700-800 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट से पहले उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था। मुझे लगता है कि मैं दो या तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।"

संजू ने आगे कहा, "वो अच्छी फॉर्म में था और उस सीरीज में मैच जिताना चाहता था। लीडरशिप के नजरिए से यह बात पूरी तरह समझ में आती है। जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं भी ऐसी स्थिति से गुज़र चुका हूँ। एक कप्तान के तौर पर मैंने भी कई कड़े फैसले लिए हैं, इसलिए मैं यह बात समझता हूं। यहीं पर बातचीत (कम्युनिकेशन) अहम हो जाती है।" सैमसन ने कहा कि ऐसे फैसलों को संभालने में ग्रुप के बीच बातचीत बहुत ज़रूरी रही।

संजू ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा, बातचीत बहुत ज़रूरी थी। सीरीज़ के दौरान भी काफी बातचीत हुई। इस सीरीज़ से पहले भी उन्होंने (हेड कोच गौतम गंभीर) मुझसे काफी बात की थी।इसलिए कड़े फैसले लेना आसान नहीं होता। लोकप्रिय फैसले लेना तो बहुत आसान है। लेकिन मुझे लगता है कि लीडरशिप ग्रुप के तौर पर हमने टीम को प्राथमिकता देते हुए कुछ वाकई कड़े फैसले लिए हैं। यहीं पर हमें लीडरशिप ग्रुप को श्रेय देना चाहिए।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article