Indian vs Australia 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शुभमन गिल ने न केवल भारतीय टीम को संभाला, बल्कि कंगारुओं के खिलाफ घेरलू मैदान पर शतक जमाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन 23 साल के शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54.46 की स्ट्राइक रेट से 235 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन की शानदार पारी खेली और भारतीय टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचाया। वे केएल राहुल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि, केएल राहुल ने 22 साल की उम्र में सिडनी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था।
गिल ने इस दिग्गज को पीछे छोड़ा
शुभमन गिल बतौर ओपनर बल्लेबाज दूसरे भारतीय बने गए हैं। उन्होंने 23 साल 182 दिन में शतक जमकर यह रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, केएल राहुल ने 22 साल 263 दिन में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन शुभमन गिल भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ने में सफल रहे। वीवीएस लक्ष्मण ने 25 साल 62 दिन में यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।
स्पेशल क्लब में भी शामिल हुए गिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के साथ शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। शुभमन 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने 55 पारियों में सात तक जमा चुके हैं। इस क्लब में शुभमन से आगे सिर्फ दो भारतीय टीम हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है। सचिन तेंदुलकर ने 220 पारियों में 22 शतक जमा चुके थे। इसी तरह विराट कोहली 119 पारियों में 15 शतक अपने नाम कर चुके थे। वहीं, 23 साल की उम्र में शतक जमाने के मामले में शुभमन ने रवि शास्त्री की बराबर की। रवि शास्त्री ने 110 पारियों में सात शतक जमाए थे।
