क्रिकेट

भाग-भाग-भाग, शेर आया शेर- इस खिलाड़ी के फिट होने पर सूर्या ने दी चेतावनी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 23, 2023, 05:26 PM IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी फिटनेस को लेकर एक अपडेट साझा किया है, जिसके अनुसार लगता है कि अब वह पूरी तरह से फिट होकर एनसीए छोड़ चुके हैं। अय्यर ने एक पोस्ट कर फिजियोथेरेपिस्ट और एनसीएस के सभी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया है। अय्यर एशिया कप में एक्शन में नजर आएंगे।

Image

सूर्याकुमाक यादव (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रेयस अय्यर ने शेयर की फिटनेस अपडेट
  • एनसीए के हर स्टाफ को कहा शुक्रिया
  • एशिया कप में एक्शन में नजर आएंगे अय्यर

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई तो पिछले कुछ महीने से टीम इंडिया में नंबर 4 के लिए चल रहा विवाद थम गया। इस स्क्वॉड में लंबे वक्त बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है। स्क्वॉड की घोषणा के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस बात की पुष्टि की, कि श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं तो वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी खबर थी। पिछले कुछ समय से टीम इंडिया मीडिल ऑर्डर में अय्यर की कमी से जूझ रही थी और इस नंबर पर अय्यर से सबसे अधिक रन बनाए हैं। 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

श्रेयस अय्यर ने दिया फिटनेस अपडेट

एशिया कप से पहले श्रेयस अय्यर ने खुद ट्वीट कर अपने फिटनेस के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने रिहैब के दौरान एनसीए में बिताए दिनों को शेयर करते हुए फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'इस लंबे सफर में साथ देने के लिए मैं नितिन भाई, रजनी सर और एनसीए के तमाम सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने बिना थके मेरी सहायता की।

भाग-भाग-भाग शेर आया शेर बोले सूर्या

एशिया कप स्क्वॉड में शामिल सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस के इस पोस्ट को शेयर करते हुए बाकी टीमों को चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा 'भाग-भाग-भाग शेर आया शेर। आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। सर्जरी के कारण उन्होंने आईपीएल 2023 में भी हिस्सा नहीं लिया था। अब उनके आने से टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article