स्पोर्ट्स

स्पेन के कोच का बड़ा आरोप, फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना का बर्ताव असहनीय

Spain vs Argentina: आरोप है कि अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेज की स्पेन के एरिक गार्सिया और गावी से बहस हुई। वहीं स्पेन के कप्तान रोड्री के पेट पर अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुनुएल मोलिना ने प्रहार किया।

Image

स्पेन का अर्जेंटीना पर आरोप (फोटो साभार- FIFA)

Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बर्ताव पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने अर्जेंटीना के आचरण को "असहनीय और अस्वीकार्य" करार दिया है। फीफा ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को खेले गए फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत दर्ज कर अर्जेंटीना से खिताब छीन लिया। मैच खत्म होते ही मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई। आरोप है कि अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेज की स्पेन के एरिक गार्सिया और गावी से बहस हुई। वहीं स्पेन के कप्तान रोड्री के पेट पर अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुनुएल मोलिना ने प्रहार किया।

स्पेन के कोच ने जताई नाराजगी

स्पेन के सरकारी प्रसारक 'टीवीई' से बातचीत में कोच दे ला फुएंते ने कहा, "ऐसी घटनाओं की अनुमति नहीं दी जा सकती। मैं उस समय जीत का जश्न मना रहा था, इसलिए सीधे नहीं देख पाया। लेकिन इतने बड़े खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार असहनीय है।" उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पहले तक अर्जेंटीना और उनके कोच की तारीफ कर रहे थे, लेकिन इस हरकत ने निराश किया। फुएंते ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा, "उकसावे के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने धैर्य रखा और पेशेवर रवैया दिखाया। मैं उनके व्यवहार का खास जिक्र करना चाहता हूं।"

अर्जेंटीना के सहायक कोच ने मांगी माफी

इस बीच अर्जेंटीना के सहायक कोच रोबर्टो आयाला ने बुधवार को स्पेन के दानी ओल्मो के साथ हुई झड़प पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह मामूली झड़प थी, किसी को मुक्का नहीं मारा गया।

फीफा ने शुरू की जांच

फीफा ने सोमवार को अपने अनुशासनात्मक अभियोजक को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अभी साफ नहीं है कि जांच में स्पेन के खिलाड़ियों और स्टाफ के बयान भी दर्ज होंगे या नहीं। फीफा पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article