क्रिकेट

इन दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप फाइनल देखना चाहते हैं शेन वॉटसन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 07:20 PM IST

Shane Watson on T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है या एक तरफ से भविष्यवाणी की भी है कि कौन सी दो टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच होना चाहिए।

Image

शेन वॉटसन

Photo : Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान रोमांच अपनी पराकाष्ठा पर होता है और यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला देखना चाहते हैं।

भारत और पाकिस्तान ग्रुप चरण में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर एक दूसरे का सामना कर चुके हैं जिसमें विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली थी।

अब यह दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं और ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं। भारत गुरुवार को एडिलेड में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि पाकिस्तान का मुकाबला सिडनी में इससे एक दिन पहले न्यूजीलैंड से होगा।

प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वॉटसन ने कहा,‘‘ हर कोई पाकिस्तान और भारत को फाइनल में देखना पसंद करेगा। मैं दुर्भाग्य से एमसीजी में सुपर 12 के उस मैच को नहीं देख पाया था क्योंकि मैंने उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मैच की कमेंट्री की थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन मैंने जो रिपोर्ट पढ़ी और उस मैच को देखने वाले लोगों से सुना, उनके अनुसार यह मैच विशेष था और इसे टीवी पर देखने का भी अलग आनंद था। वे 2007 में टी-20 विश्वकप के फाइनल में खेले थे और हर कोई उन्हें फिर से फाइनल में खेलता हुआ देखना पसंद करेगा।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!