क्रिकेट

वसीम अकरम और वकार के एलीट क्लब में शामिल हुए शाहीन अफरीदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह कारनामा अपने नाम किया।

Image

शाहीन शाह अफरीदी (साभार-X)

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस ने पारी की शुरुआत की। पारी की पहली ही गेंद पर शाहीन शाह ने एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया। शाहीन ने जैसे ही कैरी को पहली गेंद पर पवेलियन भेजा, वो वसीम अकरम और वकार यूनुस के एलीट क्लब में शामिल हो गए। शाहीन से पहले वकार यूनुस ने 25 साल पहले किसी बल्लेबाज को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था। शाहीन ने इस मुकाबले में 8 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहीन के अलावा अबरार अहमद और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट चटकाए।

तीसरे कप्तान बने शाहीन

शाहीन अफरीदी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी कप्तान बन गए। इससे पहले वसीम अकमर और वकार यूनुस ने यह कारनामा किया था। वसीम अकरम ने 1993 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जबकि वकार यूनुस ने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। अकरम ने एंडी फ्लावर को और फिर वकार ने मार्कस ट्रेसकॉथिक को अपना शिकार बनाया था।

मैच की बात करें तो सीरीज में 1-0 से आगे चल रही पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पिछले मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी खराब रही। लेकिन मध्यक्रम बल्लेबाजों ने अपनी टीम को संभाल लिया। कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिस के अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया। ग्रीन ने 74 गेंद में 51 और जोश इंग्लिस ने 92 गेंद में 53 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा मैट रेनशॉ ने 43 और ओलीवर पीक ने 31 रन की पारी खेली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article