क्रिकेट

वहां सांस लेना भी मुश्किल था... महिला एशिया कप सेमीफाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद शेफाली वर्मा ने क्या कहा, यहां जानिए

Player Of The Match Shafali Verma's Statement After Asia Cup SF: भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। इस जीत की स्टार रहीं भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा जिन्होंने कठिन हालातों में आक्रामक पारी खेली। जीत के बाद शेफाली ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Image

शेफाली वर्मा (X/BCCIWomen)

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में दुबई के मैदान पर भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा ओपनर शेफाली वर्मा की तेज पारी के बदौलत 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों की किफायती बॉलिंग के दबाव में 40 रन से चूक गई और भारत ने फाइनल में एंट्री हासिल कर ली। शेफाली वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अपनी आक्रामक पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुनी गईं शेफाली वर्मा ने मैच के बाद माना कि उमस भरे मौसम के कारण मुकाबला मुश्किल था, लेकिन उन्होंने शांत रहकर और हालात के हिसाब से खेलने पर ध्यान दिया।

शैफाली ने कहा, "वहां बहुत उमस थी। कभी-कभी तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन मुझे शांत रहना था। शुरुआत में मुझे वैसी गेंदें नहीं मिलीं, इसलिए मैंने ज़मीन के सहारे खेलने की कोशिश की और मुझे कुछ मौके मिले।" ओपनर ने कहा कि पावरप्ले में आक्रामक खेलना उनकी ज़िम्मेदारी है और वह टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि पावरप्ले में छक्के और चौके लगाना मेरा काम है - इसलिए मैं वही करने की कोशिश कर रही हूं।"

मैच में क्या कुछ हुआ

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफ़ाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर भारत ने विमेंस T20 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 149/6 का स्कोर बनाया, जिसमें शैफ़ाली वर्मा की 40 गेंदों पर 64 रनों की तूफ़ानी पारी और हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा।

इसके बाद भारत के स्पिनरों ने बांग्लादेश को 109/7 पर रोक दिया; दीप्ति शर्मा ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए और श्री चरानी ने 14 रन देकर 1 विकेट लिया। मौजूदा चैंपियन टीम फ़ाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article