क्रिकेट

टीम इंडिया से दूर सरफराज खान को अब ईरानी कप के इस टीम में भी नहीं मिली जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 26, 2023, 03:09 PM IST

Irani cup 2023: रणजी ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सरफराज खान ईरानी कप में भी नहीं खेलेंगे। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के कप्तान होंगे।

Image

मयंक अग्रवाल और सरफराज खान। (Twitter/Instagram)

Rest of india vs Madhya pradesh Match: भारतीय टीम में शामिल होने की आस लगाए मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान को ईरानी कप के रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में जगह नहीं मिल पाई। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कमान कर्नाटक के मयंक अग्रवाल संभालेंगे। हालांकि, टीम के 16 सदस्यीय टीम का आधिकारी घोषणा नहीं हुआ है। मयंक के पास भारतीय टीम में खेलने के अलावा आईपीएल और फर्स्ट क्लास मैच में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। मयंक रणजी ट्रॉफी के टॉप स्कोरर भी हैं। 25 साल के सरफराज के ईरानी कप में नहीं खेलने कारण चोटिल होने बताया जा रहा है। ग्वालियर में एक से पांच मार्च तक ईरानी कप खेला जाएगा। इसमें रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना मध्यप्रदेश से होगा।

इस कारण नहीं खेलेंगे सरफराज

मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में आक्रामक पारी खेलने वाले सरफराज खान पिछले दिनों एक मैच में चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दिनों मुंबई में कॉर्पोटर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। इस दौरान सरफराज खान की उंगली में चोट लग गई थी। डॉक्टर की सलाह के बाद उनको 8 से 10 दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया है।

मध्यप्रदेश टीम की कमान हिमांशु के नाम

रणजी ट्रॉफी 2021-22 की चैम्पियन टीम मध्यप्रदेश हिमांशु मिस्त्र की कप्तानी में उतरेगी। टीम के हिमांशु के अलावा आईपीएल स्टार रजत पाटीदार, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, कुमार कार्तिकेय, आवेश खान के अलावा अन्य खिलाड़ी मौजूद हैं।

रणजी ट्रॉफी में मयंक टॉप स्कोरर

कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के टॉप स्कोरर हैं। 32 साल के मयंक ने रणजी ट्रॉफी के 9 मैचों के 13 पारियों में 82.50 की औसत से सबसे ज्यादा 990 रन बनाए थे। इसमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मयंक अग्रवाल के अलावा सौराष्ट के 34 साल के अर्पित वासवदा 907 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम:

मयंक अग्रवाल (कप्तान), सुदीप घरामी, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, हार्विक देसाई, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, अतीत सेठ, चेतन साकरिया, नवदीप सैनी, मयंक मार्कंडेय, सौरभ कुमार, आकाश दीप, बाबा इंद्रजीत, पुल्कित नारंग, यश ढुल।

मध्यप्रदेश टीम:

हिमांशु मिस्त्री (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष गवली, आवेश खान, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, अमन सोलंकी, शुभम शर्मा, अक्षत रघुवंशी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, यश दुबे, अंकित कुशवाहा, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, मिहिर हिरवानी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article