क्रिकेट

IPL के पहले सीजन में तेंदुलकर ने किया था ऐसा कारनामा, 18 साल बाद भी नहीं टूटा रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar IPL Records: सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे, बल्कि कई बार वह अपनी गेंदबाजी से भी दूसरी टीम को हारने पर मजबूर कर देते थे। वहीं IPL 2008 में उन्होंने अपनी फील्डिंग के दौरान बेहद ही अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।

Image

सचिन तेंदुलकर (फोटो साभार- BCCI)

Sachin Tendulkar IPL Records: क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिसमें से कई रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि लगभग नामुमकिन सा है। टेस्ट क्रिकेट से लेकर वनडे क्रिकेट तक उनके कई रिकॉर्ड्स आज भी अटूट हैं। आज के दौर में भी सचिन की कुछ उपलब्धियां 'अजेय' नजर आती हैं। इस बीच हम सचिन के एक ऐसे IPL रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले सीजन में बनाया था। हैरानी की बात यह है कि 18 साल होने के बाद भी आज तक उनका रिकॉर्ड कोई भारतीय तोड़ नहीं सका है।

सचिन ने फील्डिंग में बनाया है महारिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे, बल्कि कई बार वह अपनी गेंदबाजी से भी दूसरी टीम को हारने पर मजबूर कर देते थे। वहीं IPL 2008 में उन्होंने अपनी फील्डिंग के दौरान बेहद ही अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। आईपीएल के पहले सीजन में सचिन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मैच में 4 कैच लपके थे। वह तब मुंबई इंडियंस के कप्तान थे और उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों सलमान बट, रिद्धिमान साहा, अजीत आगरकर और शोएब अख्तर के कैच लपके थे।

18 सीजन बाद भी नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय

इस दौरान आईपीएल का 18 सीजन बीत चुका है और 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इतने सालों के बाद भी सचिन का यह रिकॉर्ड अटूट है। आज तक कोई भारतीय फील्डर एक मैच में 5 कैच नहीं ले पाया है। हालांकि, कुछ भारतीय फील्डर उनके बराबर तक पहुंचे और उन्होंने भी एक मैच में चार कैच लपके लेकिन कोई भी 5 कैच लपकने का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है। IPL के एक मैच में चार कैच लपकने का रिकॉर्ड भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, राहुल तेवतिया भी कर चुके हैं। वहीं अगर सबसे ज्यादा कैच लपकने की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड दो विदेशी फील्डर के नाम है। इसमें मोहम्मद नबी और डरेल मिचेल का नाम शामिल है। दोनों ने एक मैच में 5-5 कैच लपके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article