क्रिकेट

RR vs LSG Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से अब प्लेऑफ से एक जीत दूर राजस्थान रॉयल्स

RR vs LSG Highlights: आईपीएल के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत कर लिया है।

Image

राजस्थान और लखनऊ मैच (साभार-x)

RR vs LSG Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 93 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के जड़े। राजस्थान के सामने जीत के लिए 221 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसे वैभव ने अफनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बौना बना दिया। हालांकि, वो अपने तीसरे आईपीएल शतक से चूक गए। वैभव सूर्यवंशी का साथ दिया ध्रुव जुरेल ने जिन्होंने 53 रन की अहम पारी खेली। इन दोनों की पारी के दम पर राजस्थान ने 221 रन का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। अब राजस्थान के पास आखिरी मुकाबला जीतकर 16 अंक तक पहुंचने का मौका है।

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मिचेल मार्श की 96 और जोश इंग्लिस की 60 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का लक्ष्य दिया। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओर से इंग्लिस और मार्श ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 8.2 ओवर में 109 रन की साझेदारी की। इंग्लिस ने 29 गेंद में 60 रन की पारी खेली। कप्तान पंत ने भी 35 रन की पारी खेली।

राजस्थान को जीतना है आखिरी मुकाबला

अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स को अपना आखिरी मुकाबला जीतना है। राजस्थान का आखिरी मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हेड टू हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैच में राजस्थान ने 5 और लखनऊ ने 2 मुकाबला अपने नाम किया। जयपुर की बात करें तो यहां लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां खेले गए 3 मुकाबलों में से दो में उसने जीत दर्ज की है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुहान डी प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रृजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article