Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। दरअसल रोहित लगातार 9वां एडिशन खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया था। तब से लेकर आज तक वह टी20 वर्ल्ड कप के हर एडिशन का हिस्सा रहे। बतौर कप्तान यह उनका दूसरा एडिशन है।
क्रिकेट
मैदान पर उतरते ही हिटमैन ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jun 5, 2024, 08:26 PM IST
Rohit Sharma: आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित शर्मा (साभार-BCCI)
KEY HIGHLIGHTS
- मैदान पर उतरते ही हिटमैन ने रचा इतिहास
- आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बनाया रिकॉर्ड
- बने टी20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में भाग लेने वाला पहला खिलाड़ी
