एजुकेशन

Gate 2027 Registration Last Date: बिग अपडेट! GATE 2027 के लिए कल 5 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

Gate 2027 Registration Last Date: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए कल यानी 5 अक्टूबर, 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार GOAPS के आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Image

Gate 2027 Registration Last Date: गेट 2027 परीक्षा के लिए कल रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

Gate 2027 Registration Last Date: गेट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Gate 2027 Registration) खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए कल यानी 5 अक्टूबर, 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। यहां बिना लेट फीस दिए अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट

नए शेड्यूल के मुताबिक लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद यहां करेक्शन के लिए विंडो 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक का मौका दिया जाएगा।

Gate 2027 Registration Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GATE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Gate 2027 Exam Date: गेट 2027 परीक्षा कब होगी

बता दें गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। बता दें GATE 2027 परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस और अन्य संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने देश के टॉप संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IISc में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे कोर्स में प्रवेश पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, GATE स्कोर के आधार पर कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में इंजीनियर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती के अवसर भी मिल सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article