क्रिकेट

IND vs SL: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ हुई स्पेशल क्लब में एंट्री

रोहित शर्मा ने शुकवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में आतिशी अर्धशतक जड़ा और इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 हजार रन
  • बने इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय
  • सबसे तेजी से ये कारनामा करने के मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

कोलंबो: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक महीने बाद मैदान पर वापसी करते ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में आतिशी अर्धशतक 33 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से जड़ दिया। रोहित शर्मा 47 गेंद में 58 रन बनाकर दुनिथ वेललागे की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। रोहित के खेल से ऐसा नहीं लगा कि वो एक महीने लंबे अंतराल के बाद मैदान पर उतरे।

बतौर ओपनर 15 हजार रन बनाने वाले ओपनर

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय बतौर ओपनर 15 हजार रन पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के दसवें और तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही ये उपलब्धि हासिल कर सके।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गति से 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज प्लेयर बन गए हैं। रोहित ने करियर की 352वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 331 पारियों में ये कारनामा किया था। रोहित भारत के लिए वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट में बतौर ओपनर खेलते हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर केवल वनडे फॉर्मेट में ओपनिंग करने के बाद 331 पारियों में 15 हजार रन बतौर ओपनर पूरे किए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article