नागपुर: ग्यारह महीने लंबे अंतराल के बाद टेस्ट जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कंगारुओं के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ दिया। रोहित का टेस्ट क्रिकेट में नौवां और बतौर कप्तान यह पहला सैकड़ा है। रोहित ने इसके लिए 171 गेंद का सामना किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े।
क्रिकेट
शतकवीर कैप्टन रोहित शर्मा बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय, नागपुर में मचाया धमाल
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 10, 2023, 01:25 PM IST
