क्रिकेट

PAK vs SL: पाकिस्तान के स्पीडस्टार के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों का सरेंडर, ट्राई सीरीज में जीत के साथ आगाज

PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराकर ट्राई सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। श्रीलंका के सामने 306 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 268 रन बनाकर आउट हो गई।

Image

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (साभार-X)

PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका से हारी हुई बाजी छीन ली। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 306 रन का लक्ष्य था, लेकिन श्रीलंका की टीम 268 रन ही बना पाई। पवन रत्नानायके और जनिथ लियानगे की अर्धशतकीय पारी के दम पर एक वक्त श्रीलंका की टीम ड्राइविंग सीट पर थी। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेादारी की। जब रत्नानायके आउट हुए तो श्रीलंका ने 37.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए थे। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दसुन शनाका ने छठे विकेट के लिए 38 गेंद में 43 रन की साझेदारी की। शनाका ने 14 गेंद में 25 रन की पारी खेली।

श्रीलंका को आखिरी 8 ओवर में 58 रन की दरकार थी, लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने ये होने नहीं दिया। नतीजा श्रीलंका की पूरी टीम 48.1 ओवर में 268 रन बनाकर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने मुकाबला 37 रन से अपने नाम कर लिया। पाकिस्ताने आखिरी 22 गेंद में 4 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सर्वाधिक 3 जबकि नसीम शाह, हारिस रऊफ और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट झटके।

पाकिस्तान ने बनाए थे 305 रन

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान अली आगा 107 रन की पारी के दम पर 49.5 ओवर में 305 रन का स्कोर खड़ा किया। आगा ने 90 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की दम पर यह पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी से आलोचकों को जवाब दिया। हाल ही में उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप किया गया था और अब बल्ले से उन्होंने इसका जवाब दिया। आगा के अलावा बाबर आजम ने 45 और साद बेग ने 39 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से ईशान मलिंगा ने 4, असिथा फर्नांडो ने 3 और दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article