क्रिकेट

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: ऋषभ पंत ने बचाई पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की डूबती नैय्या, अर्धशतक से चूके

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया की डूबती नैय्या बचाई और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Image

ऋषभ पंत

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के खिलाफ लड़खड़ाई टीम इंडिया की बल्लेबाजी
  • ऋषभ पंत बने संकटमोचक, खेली 42 रन की आतिशी पारी
  • रहे टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज

न्यूयॉर्क: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 विश्व कप 2024 के महामुकाबले में टीम इंडिया की नैय्या डूबने से बचाई। बारिश से प्रभावित मुकाबले में विराट कोहली(4) का बल्ला खामोश रहा और वो दूसरे ओवर में नसीम शाह की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद ऋषभ पंत को दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा भी जल्दी ही उनका साथ छोड़ गए और पंत को टीम के लिए एंकर की भूमिका अदा करनी पड़ी।

पंत ने खेली 31 गेंद में 42 रन की पारी

विकेटों की पतझड़ के बीच पंत एक छोर थामे रहे और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए। थोड़ी देर अक्षर पटेल ने उनका साथ दिया। पटेल के आउट होने के बाद भी पंत ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा लेकिन टीम को 100 रन के पार पहुंचाने से पहले वो 42 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए। पंत को अपनी इस पारी के दौरान कई जीवनदान मिले।

आमिर ने किया पंत का शिकार

ऋषभ पंत के आउट होते ही टीम का स्कोर 14.1 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन हो गया। मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में पंत चूक गए और बाबर आजम ने उनका कैच मिड ऑफ पर लपक लिया। पंत ने आयरलैंड के खिलाफ 26 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी खेली थी। टीम की जीत में पंत की भूमिका अहम रही थी। अपने इस फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article