क्रिकेट

WPL Auction: करोड़ों में बिकी ऋचा घोष, नीलामी के पैसों से बनाएंगी अपने सपनों का घर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 14, 2023, 01:11 PM IST

वुमेन प्रीमियर लीग में करोड़पति बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को आरसीबी की टीम ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। ऋचा ने बताया कि वह इन पैसों से क्या करेगी? साथ ही उन्होंने बताया कि वह चाहती है कि उनके पिता अब काम न करे और लाइफ एंज्वॉय करे।

Image

वर्ल्ड कप जीतने के बाद अंडर-19 टीम

Photo : Twitter

वुमेन प्रीमियर लीग ऑक्शन से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर ऋचा घोष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रही हैं कि वह अपनी फैमिली के लिए कोलकाता में एक घर बनाना चाहती हैं। वह चाहती है कि उनके पिता अब काम न करें। इस वीडियो के जारी होने के कुछ घंटे बाद ही ऋचा की यह मुराद पूरी हो गई।

दरअसल सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर के रूप में बिकी ऋचा को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। अब उन्हें उम्मीद है कि वह इन पैसों से अपने सपनों का घर बना पाएंगी। भारतीय विकेटकीपर की बात करें तो वह सबसे महंगी बिकी हैं। ऋचा हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थीं।

ऋचा ने कहा 'मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं भारत के लिए क्रिकेट खेलूं। मैं कोलकाता में अपनी फैमिली के लिए एक फ्लैट खरीदना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि अब वह अपनी लाइफ को एंज्वॉय करे। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मेरा करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। ऑक्शन के बाद अब मैं चाहती हूं कि वह अब काम न करे।

अंपायरिंग करते हैं ऋचा के पिता

ऋचा के पिता मानाबेंद्र घोष कोलकाता में एक क्रिकेट क्लब में अंपायरिंग करते हैं। WPL से बात करते हुए उनके पिता ने कहा 'WPL भारत में महिला क्रिकेट की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण कदम होगा। वह आने वाली कई क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। मुझे अपनी बेटी ऋचा से कोई पर्सनल उम्मीद नहीं हैं। यह एक अच्छे कदम की शुरुआत साबित होगी और आने वाले युवा क्रिकेटरों को प्रभावित करेगी।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article