बेंगलुरू:आईपीएल 2024 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपना नाम बदल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कर दिया है। भारत सरकार ने नंवबर 2014 में भारत की सिलिकॉन सिटी का नाम बेंगलोर से बेंगलुरू करने के राज्य सरकार के अनुमोदन पर मुहर लगाई थी। लेकिन टीम का नाम शहर के नाम जैसा करने में आरसीबी के टीम मैनेजमेंट को 10 साल लंबा वक्त लग गया। आरसीबी के टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला विमेंस टीम के WPL 2024 का खिताब जीतने के बाद लिया।दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने भी अपना नाम बदलकर तकदीर बदलने की कोशिश की कोशिश नाकाम रही थी। ऐसे में क्या आरसीबी नाम बदलकर खिताबी जीत का मुकाम हासिल करने में सफल होगी?
बल्लेबाजी है RCB की सबसे मजबूत कड़ी
आरसीबी की बल्लेबाजी हमेशा से ही मजबूत कड़ी रही है। विराट कोहली जैसा बल्लेबाज बल्लेबाजी की रीढ़ है। उनके फॉफ डुप्लेसी, ग्लैन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और विल जैक्स जैसे विदेशी खिलाड़ी है जो आरसीबी की बल्लेबाजी को और मजबूत कर देते हैं। हालांकि रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर जैसे घरेलू बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूत बनाते हैं। आरसीबी की टीम मुख्य रूप से विराट, डुप्लेसी और मैक्सवेल पर निर्भर है। पिछले दो सीजन में तीनों बल्लेबाजों का बल्ला चला जिसका फायदा आरसीबी को मिला। रजत पाटीदार ही इसके अलावा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। ऐसे में एक बार फिर टॉप 3 बल्लेबाजों पर ही आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह निर्भर करेगी।
विकेटकीपर है सबसे कमजोर कड़ी
विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले सीजन बेंगलुरू की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुआ था। आरसीबी के पास दिनेश कार्तिक और अनुज रावत के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अनुज रावत तीन सीजन में 19 मैच में 18.33 के औसत से 220 रन बना सके हैं। 66 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है और वो केवल एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं दिनेश कार्तिक के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। वो 13 मैच में 11.67 के औसत से केवल 140 रन बना सके थे। ऐसे भी कार्तिक ने संन्यास का ऐलान किया था।
स्पिन गेंदबाजी हुई कमजोर, पेस बैटरी हुई दुरुस्त
आरसीबी की स्पिन गेंदबाजी की तुलना में तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है। युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा जैसे विकेट टेकिंग स्पिनर्स के टीम से दूर जाने के बाद स्पिन गेंदबाजी कमजोर हुई है। स्पिन गेंदबाजी के लिए कर्ण शर्मा जैसा अनुभवी लेग स्पिनर टीम में है उनका साथ देने के लिए कोई बड़ा नाम नहीं है। तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए लॉकी फर्ग्युसन, अल्जारी जोसेफ, कैमरून ग्रीन, विशांक विजय कुमार, आकाशदीप, यश दयाल, टॉम कुरेन और रीस टॉप्ली जैसे गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाजी में टीम के पास बांए और दांए हाथ के गेंदबाजी के भी कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में
