क्रिकेट

कंगारुओं को घुटने के बल लाने के बाद जडेजा ने बताया कैसी है नागपुर की पिच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 9, 2023, 07:50 PM IST

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाने के बाद रवींद्र जडेजा ने नागपुर के पिच के मिजाज और अपनी सफलता का राज साझा किया है।

Image

कंगारुओं को घुटने के बल लाने के बाद जडेजा ने बताया कैसी है नागपुर की पिच

नागपुर: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दिन धमाकेदार आगाज किया। पांच महीने बाद चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से धमाल मचाया। मेहमान टीम को 177 रन पर ढेर करने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की।

लाबुशेन और स्मिथ का किया शिकार

जडेजा ने 22 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और नंबर दो बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद जडेजा ने नागपुर की पिच के मिजाज और अपनी शानदार गेंदबाजी का राज साझा किया।

पिच पर नहीं है टर्न और बाउंस

जडेजा ने नागपुर की पिच के बारे में कहा, इस पिच को आप स्पिनर्स के लिए मददगार नहीं कह सकते। यह एक विशुद्ध भारतीय पिच है। नागपुर के इस विकेट पर उछाल नहीं और ना ही ज्यादा टर्न। मैं इस बात को ध्यान में रखकर स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी कर रहा था।' मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के विकेट झटकने पर टिप्पणी करते हुए जडेजा ने कहा, अगर आप बल्लेबाज को कैच या स्टंप आउट करते हैं तो आप गेंद को उसका श्रेय देते हैं।'

शानदार वापसी करके हो रही है खुशी

जडेजा ने टीम में धमाकेदार वापसी के बारे में कहा, मुझे टीम में वापसी करके खुशी हो रही है। 5-6 महीने के अंतराल के बाद भारत के लिए खेलना और पांच विकेट हासिल करके अच्छा महसूस हो रहा है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article