क्रिकेट

गॉल के शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने की भारतीय बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ करियर का पहला शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय बल्लेबाजों के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

Image

देवदत्त पडिक्कल (फोटो क्रेडिट AI Generated)

गॉल: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को श्रीलंका को गॉल टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। 21 महीने बाद प्लेइंग-11 में वापसी करते हुए पडिक्कल ने 131 गेंद में अपना शतक पूरा किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 178 गेंद में 131 रन बनाकर नाबाद हैं। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद पडिक्कल को टेस्ट में वापसी का मौका मिला और उन्होंने इसे खाली नहीं जाने दिया।

श्रीलंकाई सरजमीं पर पहली टेस्ट पारी में जड़ा शतक

श्रीलंकाई धरती पर टेस्ट करियर का पहला शतक जड़कर पडिक्कल ने भारतीय बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। श्रीलंका में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ने वाले पडिक्कल सातवें भारतीय हैं। इस सूची में पहला नाम विनोद कांबली का है। कांबली ने साल 1993 में श्रीलंकाई सरजमीं में पहली बार खेलते हुए 125 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इसके बाद सदागोपन रमेश(143) ने 1999 में, सुरेश रैना(120) ने 2010, शिखर धवन(134), विराट कोहली(103) और चेतेश्वर पुजारा (145*) ने 2015 में ये कारनामा किया था। अब इस सूची में देवदत्त पडिक्कल का नाम दर्ज हो गया है।

पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 2 विकेट पर 288 रन

8 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पडिक्कल 131(178) और ऋषभ पंत 27(36) रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल 77(162) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं। पडिक्कल के पास श्रीलंका दौरे पर पहली पारी में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने के शानदार मौका है। अगर वो अपने फॉर्म को रविवार को भी बनाए रखने में सफल हुए तो रिकॉर्ड बुक्स में एक स्पेशल पन्ने में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। इसके लिए उन्हें 69 रन और बनाने हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article